ENG vs SL : इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, अहम खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम माैजूदा समय श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसमें वह 2-0 से अजय है। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। हालांकि, इंग्लिश पक्ष को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके नामी बल्लेबाज जोस बटलर को पिंडली में चोट आने के कारण बाहर किया गया है। वह ना सिर्फ आखिरी टी20 मैच से बाहर हुए, बल्कि वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
बल्लेबाज डेविड मलान को 50 ओवर की टीम में शामिल किया गया है। बटलर को पहले टी20 मैच में आई थी, जिसमें उन्होंने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसके बाद बटल दूसरा मैच भी नहीं खेल पाए थे। ईसीबी ने बयान देते हुए कहा कि गुरुवार को उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया, जिसमें उनकी चोट का पता चला। इंग्लैंड ने दूसरा मैच पांच विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा किया है।
गाैर हो कि इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 29 जून को शुरू होने जा रही है। दूसरा मैच 1 जुलाई को और तीसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा। सक्सेस के गेंदबाज जॉर्ज गार्टन को माैका मिला है। वह पहली बार इंग्लैंड की टीम में शामिल हुए हैं तो उनका लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने पर रहेगा। इंग्लैंड की वनडे टीम की कमान इयोन मोर्गन को सौंपी गई है। बल्लेबाजी में जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, जो रूट को टीम में शामिल किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
