For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आनंद महिंद्रा से सोशल मीडिया पर यूजर ने पूछा, क्या नीरज चोपड़ा को देंगे XUV 700, दिया दिलचस्प जवाब

Tokyo Olympics Neeraj Chopra: Haryana Govt to Anand mahindra all announced reward | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली, 08 अगस्त। भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और तमाम जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं। यही नहीं इसके अलावा खेल में जबरदस्त प्रतिभा का परिचय देने वालों को भी आनंद महिंद्रा तोहफे देकर उनका उत्साहवर्धन करते हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को भी आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार देने का वादा किया है। महिंद्रा जल्द ही अपनी नई कार एक्सयूवी 700 लॉन्च करने जा रही और आनंद महिंद्रा ने इस कार को नीरज को तोहफे में देने का ऐलान किया है।

सोशल मीडिया पर पूछा सवाल

दरअसल जब नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता तो उनपर तोहफो और कैश इनाम की बारिश होने लगी। अलग राज्य सरकारें, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने नीरज चोपड़ा को तोहफे देने का ऐलान किया। इसके बाद जब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा से इस बारे में पूछा कि क्या आप भी नीरज को एक्ययूवी 700 गिफ्ट में देंगे। इस ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, यह मेरा सौभाग्य होगा।

अधिकारियों को दिया निर्देश

सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा हां, बिल्कुल, यह मेरे लिए व्यक्तिगत सौभाग्य की बात होगी और सम्मान की बात होगी कि मैं अपने सुनहरे एथलीट को एक्सयूवी 700 तोहफे में दूं। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को टैग करते हुए उनसे कहा कि एक गाड़ी नीरज के लिए कृप्या तैयार रखें। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट करके लिखा था हम सभी आपकी सेना में हैं बाहुबली नीरज चोपड़ा। इस ट्वीट के साथ आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा और बाहुबली फिल्म के हीरो प्रभास की तस्वीर को शेयर किया था।

जैवलिन में देश को पहला गोल्ड

बता दें कि नीरज चोपड़ा सेना में सूबेदार भी हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर दूर जैवलिन फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने अपने ही सर्वश्रेष्ठ स्कोर में सुधार करते हुए एक मीटर दूर तक जैवलिन फेंक कर ओलंपिक में इतिहास रच दिया और देश को इस ओलंपिक में पहला गोल्ड दिलाया। वह पहले भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने जैवलिन थ्रो में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स दोनों में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, जब 2018 में ही इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।

Story first published: Sunday, August 8, 2021, 9:26 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+