विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले ऑफ स्पिनर बने मोइन अली
पुणेः भारतीय कप्तान विराट कोहली के शतकों का सूखा लंबे समय से जारी है। वह बहुत लंबे समय से कोई भी शतक किसी भी फॉर्मेट में नहीं लगा पा रहे हैं। जब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले उनसे इस बारे में बात की गई थी उन्होंने किसी दार्शनिक की तरह जवाब दिया था, "मैं कभी भी अपनी जिंदगी में शतकों के लिए नहीं खेलता हूं और ना ही मैंने पहले ऐसा किया है शायद यही वजह है कि इतने छोटे समय में मेरे खाते में इतने ज्यादा शतक है। मेरे लिए यह जरूरी है कि टीम जीते। अगर में शतक लगाता हूं और टीम नहीं चाहती है तो फिर यह कुछ भी मायने नहीं रखता है।"
रिकॉर्ड के लिए आपको बता दें विराट कोहली की अंतिम सेंचरी इंटरनेशनल लेवल पर अगस्त 2019 में आई थी और अब भी भारतीय कप्तान ने निराश किया है। कोहली के बल्ले से कई अर्धशतक जरूर निकले हैं निकले मैच जिताने वाली वह पारियां नदारद हो चुकी हैं जिनके दम पर वह अकेले ही मोर्चा फतेह कर ले जाते थे। इस बार तीसरे वनडे में कप्तान केवल 7 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने 10 गेंद खेली और मोइन अली का शिकार हो गए।
इसके साथ ही मोइन अली ने भी विराट कोहली को आउट करने के नाम पर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मोइन अली दुनिया के ऐसे ऑफ स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को आउट किया है। हैरत की बात यह है कि मोइन अली विशेषज्ञ ऑफ स्पिनर नहीं हैं बल्कि ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं।
लेकिन मोइन ने कोहली को अब तक 9 बार आउट कर दिया है जो थोड़ा आश्चर्यचकित करता है। इससे पहले विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान थे। आइए देखते हैं कोहली को करियर में किन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा बार आउट किया है-
जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने भी कोहली को 8-8 बार आउट किया है जबकि आदिल रशीद ने 9 बार भारतीय कप्तान को पवेलियन भेजा है। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में मौजूद सारे गेंदबाज इंग्लैंड के हैं। हालांकि कोहली को सर्वाधिक बार आउट करने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज पेसर टिम साउदी का है जिन्होंने पूरे 10 बार भारतीय कप्तान को आउट किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
