Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

12.5 करोड़ रुपए कोई यूं ही छोड़कर वापस नहीं आता, जरूर कोई ठोस कारण होगा : रैना

नई दिल्ली। सुरेश रैना के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। फैंस उन्हें यूएई में आईपीएल सीजन-13 के दाैरान खेलते हुए देखना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण रैना को टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा। रैना जैसे ही भारत लाैटे तो फैंस के मन में कई सवाल थे कि आखिर उन्होंने नाम वापस क्यों लिया। कईयों ने यह भी अटकलें लगाईं कि उनकी चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के प्रबंधन से बिगड़ चुकी है या फिर रैना अच्छा कमरा मिलने के कारण नाराज हो गए। फिलहाल रैना ने क्रिकबज से बात करते बताया कि उन्होंने ठोक कारण के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का फैसला लिया।

बताया व्यक्तिगत निणर्य

बताया व्यक्तिगत निणर्य

रैना ने कहा, ''यह एक व्यक्तिगत निर्णय था और मुझे अपने परिवार के लिए वापस आना था। कुछ ऐसा था जिसे तुरंत घरेलू मोर्चे पर संबोधित करने की आवश्यकता थी। सीएसके मेरा परिवार भी है और माही भाई (एमएस धोनी) मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और यह एक कठिन निर्णय था। सीएसके और मेरे बीच कोई मुद्दा नहीं है। कोई भी 12.5 करोड़ रुपये छोड़कर वापस नहीं आता, इसके पीछे जरूर कोई ठोक कारण होगा।''

बताया कब तक खेलेंगे टूर्नामेंट

बताया कब तक खेलेंगे टूर्नामेंट

यह भी अटकलें लगाई गईं कि रैना का आईपीएल करियर समाप्त हो सकता है, लेकिन रैना ने इसको लेकर भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। रैना ने कहा, ''मैं शायद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं लेकिन मैं अभी भी युवा हूं और अगले 4-5 वर्षों तक आईपीएल में उनके लिए खेलना चाहता हूं।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं घर में क्वारंटाइन करते हुए भी ट्रेनिंग कर रहा हूं। कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता। आप मुझे फिर से शिविर में भी देख सकते हो।''

कोरोना को बताया घातक बीमारी

कोरोना को बताया घातक बीमारी

सीएसके के 13 सदस्य कोरोना की चपेट में आए थे। इसपर उन्होंने कहा, ''यह दिल तोड़ने वाला था। यह एक बहुत ही घातक बीमारी है और इतनी सारी सावधानियों के बाद भी अगर स्टाफ संक्रमित हो जाता है तो बस यही कहता है कि यह कितना बुरा हो सकता है और यह किसी को भी हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि सभी जल्द ठीक हो जाएं।''

Story first published: Wednesday, September 2, 2020, 14:40 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+