सूर्यकुमार यादव की जगह मैच जिताऊ पारियां खेलने वाले इस खिलाड़ी को लो- सलमान बट्ट
नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट के मुताबिक ईशान किशन एक अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। बट ने साथ ही भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर खुलकर बात की। बट का मानना है कि किशन इस समय यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं। कीपर-बल्लेबाज किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच मैच में 70 रन बनाए और वे अच्छी लय में दिखे। उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल थे।
दूसरी ओर यादव से ऐसी उम्मीदें नहीं थी, वे यूएई में संघर्ष करते नजर आए। आम तौर पर खुलकर खेलने वाले यादव अपनी फॉर्म को लेकर थोड़ा संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 की अंतिम पारी में तूफानी 80 प्लस का स्कोर करके कुछ उम्मीदें बांधी थी लेकिन वह अभ्यास मैच में सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार का सूरज बादलों से ढका हुआ-
आईपीएल के यूएई चरण में बल्लेबाज अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं था। उन्होंने आईपीएल के दूसरे हाफ में सात मैचों में केवल 144 रन बनाए, जबकि उनमें से 82 रन एमआई के आखिरी लीग गेम में आए।
बट ने यादव के फॉर्म पर बात की सुझाव दिया कि मैच जिताने वाली पारियां बनाने के लिए कीपर-बल्लेबाज किशन उनकी जगह टीम में ले सकते हैं। उन्हें लगता है कि भारत को उनके शानदार फॉर्म के कारण ईशान के साथ जाना चाहिए।

ईशान किशन बहुत अच्छे रिप्लेसमेंट रहेंगे- सलमान बट्ट
बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "सूर्यकुमार यादव लय वैसी नहीं है जैसी हमने श्रीलंका में देखी थी। आईपीएल में भी अगर हम यूएई लेग में एक पारी को निकाल दें, तो उन्होंने किसी भी अन्य मैच में तूफानी पारी नहीं खेली। अगर उनकी फॉर्म को लेकर चिंता बनी रहती है तो इशान किशन उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में ले सकते हैं। वह शानदार फॉर्म में हैं। मुझे लगता है कि अगर भारत को सूर्यकुमार और ईशान में से किसी एक को चुनना है, तो उन्हें मौजूदा फॉर्म के साथ जाना चाहिए। वह गेम-चेंजिंग नॉक खेल सकता है।"

लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को भी मदद मिलेगी
सलमान बट का यह भी कहना है कि अगर ईशान किशन खेलते हैं, तो इससे लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को भी मदद मिलेगी।
रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली की मौजूदगी से भारत के शीर्ष क्रम में दाएं हाथ के तीन बल्लेबाज हैं। हालांकि, अगर ईशान खेलते हैं, तो टीम के पास मध्य क्रम में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज होंगे, दूसरे पंत होंगे। बट ने इन बिंदुओं का उल्लेख किया और कहा कि इससे भारत को बाएं-दाएं संयोजन बनाने में मदद मिलेगी।
बट ने कहा, "अगर किशन सूर्यकुमार यादव के बजाय खेलते हैं, तो भारत के मध्य क्रम में दो बाएं हाथ के खिलाड़ी होंगे (ऋषभ पंत दूसरे हैं), इसलिए इससे बाएं-दाएं कॉम्बो को भी मदद मिलेगी। भारत के शीर्ष तीन दाएं हाथ के हैं। नीचे के क्रम में रवींद्र जडेजा भी हैं, इसलिए टीम में भी गहराई होगी।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
