Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021 : शिखर धवन ने रचा इतिहास, बनाया वो रिकाॅर्ड जो कोई भी नहीं बना सका

चेन्नई : आखिरी ओवर तक लक्ष्य का पीछा करने के लिए मजबूर करने और प्रमुख गेंदबाजों के प्रदर्शन के बल पर जीत हासिल करने की मुंबई इंडियंस की रणनीति दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विफल रही। 137 का पीछा करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स जीतने की स्थिति में थीं, लेकिन ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की वजह से मैच अंतिम ओवर तक गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। दिल्ली की जीत में शिखर धवन की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने 42 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम वो रिकाॅर्ड बनाया जो कोई भी अभी तक नहीं बना सका था।

रचा इतिहास

रचा इतिहास

दरअसल, इस मैच में शिखर धवन आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप में 5,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। धवन ने जैस ही 24वां रन पूरा किया तो उन्होंने बताैर ओपनर 5000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। रोहित ने 160 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है, जिसमें 18 बार नाबाद भी रहे हैं। धवन दिल्ली के साथ जुड़ने से पहले मुंबई इंडियंस, डेक्कन चाजर्स व सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

दूसरे नंबर पर हैं वार्नर

दूसरे नंबर पर हैं वार्नर

बताैर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धवन के बाद दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर हैं जिन्होंने 124 पारियों में 4692 रन बना लिए हैं। वह धवन से अभी काफी पीछे हैं। तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 122 पारियों में 4480 रन पूरे कर लिए हैं। गेल इस सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल रहे हैं। चाैथे नंबर गाैतम गंभीर हैं जिन्होंने 123 पारियों में बताैर ओपनर 3597 रन बनाए हैं।

IPL 2021 : राजस्थान को एक और झटका, बायो-बबल से परेशान होकर खिलाड़ी ने छोड़ी टीम

दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने दिल्ली के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा था। अमित मिश्रा ने ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली ने 6 विकेट रहते जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने पृथ्वी शॉ का विकेट जल्दी गंवा दिया। लेकिन फिर शिखर धवन और स्टीव स्मिथ ने दिल्ली की जीत की नींव रखने के लिए साझेदारी की। हालांकि, शिखर धवन 45 रन पर और स्टीव स्मिथ 33 रन पर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान ऋषभ पंत भी सिर्फ सात रन पर आउट हो गए। हालांकि, ललित यादव (नाबाद 22) और शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 14) ने दिल्ली को शेष 5 गेंदें रहते जीत दिला। दिल्ली की यह 4 मैचों में तीसरी जीत रही है जबकि मुंबई को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2021 : राजस्थान को एक और झटका, बायो-बबल से परेशान होकर खिलाड़ी ने छोड़ी टीम

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 1:00 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+