अंपायर से बदतमीजी करने को लेकर शाकिब अल हसन ने मांगी माफी, वायरल वीडियो में स्टंप पर मारी थी लात
नई दिल्ली। बांग्लादेश में खेली जा रही घरेलू स्तर की टी20 लीग ढाका प्रीमियर लीग में शुक्रवार को उस समय बवाल मच गया जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने अंपायर के साथ बदतमीजी करते हुए स्टंप पर लात मारी और बाद में नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े तीनों स्टंप को उखाड़कर पिच के बीचों बीच फेंक दिया। शाकिब अल हसन ने यह बदतमीजी ढाका प्रीमियर लीग के 40वें मैच के दौरान अंपायर के नॉट आउट का फैसला दिये जाने पर की। इसके कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर शाकिब अल हसन के इस कारनामे का वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद फैन्स ने इस दिग्गज खिलाड़ी की जमकर आलोचना की।
इतना ही नहीं फैन्स ने शाकिब अल हसन की ओर से ऐसी शर्मनाक हरकत करने को लेकर फिर से बैन लगाने की मांग शुरू कर दी, हालांकि कुछ फैन्स ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। इस बीच शाकिब अल हसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुस्से में आपा खोने और अंपायर के साथ बदतमीजी करने को लेकर माफी मांगी है और भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की बात कही है।
और पढ़ें: THE 100 में एक, दो नहीं बल्कि 5 भारतीय महिला खिलाड़ी लेंगी हिस्सा, जानें क्या है कारण
शाकिब ने माफी मांगते हुए लिखा,' मेरे प्यारे फैन्स और फॉलोअर्स, मैं आप सभी से अपने गुस्से के लिये माफी मांगता हूं जिसके चलते पूरा मैच बर्बाद हो गया खासतौर से उन लोगों के लिये जो घर पर बैठकर इसे देख रहे थे। मुझ जैसे अनुभवी खिलाड़ी से ऐसे व्यवहार की कल्पना नहीं की जा सकती है और ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिये था, हालांकि दुर्भाग्य से कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि ऐसा कुछ देखने को मिलता है। मैं अपने व्यवहार के लिये टीमों, मैनेजमेंट, टूर्नामेंट के अधिकारियों और आयोजक समिति से अपनी इस मानवीय गलती के लिये माफी मांगता हूं। उम्मीद है कि भविष्य में दोबारा मुझसे ऐसी गलती न हो। धन्यवाद और आप सभी को प्यार।'
गौरतलब है कि रनों का बचाव करते हुए शाकिब अल हसन जब 5वां ओवर फेंक रहे थे तभी उन्होंने मुस्फिकुर रहीम के खिलाफ अपील की जहां पर नॉट आउट दिये जाने के बाद उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप पर लात मारी। वहीं पर अगले ओवर में भी शाकिब अल हसन ने अंपायर्स की ओर से कवर्स बुलाने पर तीनों स्टंप उखाड़कर पिच पर फेंक दिया।
और पढ़ें: Video: अंपायर से खफा हुए शाकिब अल हसन ने स्टंप पर मारी लात, अगली गेंद पर हाथ से उखाड़ फेंका विकेट
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शाकिब अल हसन ने मैच के दौरान अंपायर के साथ बदतमीजी की है, इससे पहले साल 2017 में भी शाकिब पर अंपायर को गाली देने के आरोप में एक साल का बैन झेलना पड़ा था तो वहीं पर 2019 विश्व कप के बाद भ्रष्टाचार संबंधी मामले की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को जानकारी न देने के चलते 2 साल का बैन झेलना पड़ा था। ऐसे में बीसीबी इस हरकत पर कोई कठोर कदम उठा सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
