मॉन्टी पनेसर नहीं चाहते इंग्लैंड में हो IPL, बताई वजह
नई दिल्ली। कोरोना के चलते आईपीएल के इस सीजन को बीच में ही सस्पेंड करना पड़ा। जिस तरह से केकेआर के वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, सनरइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा,दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा एक के बाद कोरोना संक्रमित हुए उसके बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को आईपीएल को बीच में ही सस्पेंड करना पड़ा। आईपीएल के पहले हाफ में 29 मैचों का ही आयोजन कराया जा सका और अभी 31 मैच बाकी हैं। ऐसे में बीसीसीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि कैसे बाकी के आईपीएल मैचों का आयोजन कराया जाए। इंग्लैंड की कुछ काउंटी ने बीसीसीआई को आईपीएल के मैच इंग्लैंड में कराने का निमंत्रण दिया है। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मॉन्टी पनेसर का मानना है कि इंग्लैंड में आईपीएल का आयोजन कराना सही विकल्प नहीं है।
पनेसर का कहना है कि आईपीएल का आयोजन इंग्लैंड में सितंबर माह में नहीं कराना चाहिए क्योंकि इस समय यहां बारिश होती है। बार-बार मैच में बाधा से मैच का मजा किरकिरा होगा। पनेसर ने कहा कि अगर भारत कोरोना को नियंत्रित नहीं कर पा रहा है तो आईपीएल के बाकी के मैच यूएई में कराए जाने चाहिए।आईपीएल के आयोजन में मौसम की भूमिका काफी अहम होती है। बता दें कि पनेसर ने 2012-13 में भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अहम भूमिका निभाई थी। सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
मॉन्टी पनेसर ने कहा कि जब इंग्लैंड में बारिश होती है तो खेल का मजा खराब हो जाता है। टी-20 मैच 15 ओवर के कराने पड़ते हैं, फिर इसे 10 ओवर का भी करना पड़त है। हम नहीं चाहते हैं कि यह आईपीएल में हो क्योंकि इससे आईपीएल के ब्रांड को झटका लगेगा। आईपीएल के पक्ष में जो सबसे बड़ी बात है वह यह कि 29 मैच पहले ही संपन्न हो चुके हैं और आईपीएल के 15-20 ओवर के दौरान लोगों में सबसे ज्यादा रोमांच होता है। इस दौरान काफी रन बनते हैं। लिहाजा मैचों के आयोजन स्थल को चुनने से पहले इसे जरूर ध्यान में रखना चाहिए। मेरे हिसाब से यूएई बेहतर विकल्प है। बता दें कि बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि आईपीएल के बाकी के मैच भारत में नहीं कराए जाएंगे लिहाजा संभव है कि इसे यूएई में कराया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
