Ishant Sharma B'day: दिल्ली कैपिटल्स के पेसर का सफर, IPL में उनके आंकड़े
नई दिल्ली: अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज यानी 2 सितंबर को 32 साल के हो गए हैं। ईशांत इस समय भारत के तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं और जल्द ही वे जहीर खान के कुल विकेटों को पीछे छोड़कर कपिल देव के बाद देश के दूसरे सफलतम तेज गेंदबाज बन जाएंगे। इस साल ईशांत को न्यूजीलैंड दौरे पर चोट का सामना कर पड़ा था और उसके बाद कोविड-19 स्थिति के कारण भारतीय टीम ने क्रिकेट नहीं खेला।

32 साल के हुए ईशांत शर्मा-
ईशांत को हाल में ही देश के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस समय ईशांत दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ आईपीएल के 13वें सीजन के लिए कमर कस रह हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम ईशांत के आईपीएल रिकॉर्ड और आंकड़े पेश कर रहे हैं-
US Open: 7 साल में ग्रेड स्लैम का मुख्य ड्रा जीतने वाले पहले भारतीय बने सुमित नागल
ईशांत की आईपीएल यात्रा रोचक रही है और यह तेज गेंदबाज अब तक 6 फ्रेंचाइजी के साथ खेल चुका है। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चाजर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपर जॉयन्ट्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की टीम शामिल है।

जन्मदिन पर पेश हैं आईपीएल का सफर-
तेज गेंदबाज ने लीग में कुछ प्रभावशाली स्पैल डाले हैं लेकिन वह निरंतरता की कमी के चलते खुद को स्थापित गेंदबाज के तौर पर पेश नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मौजूदा टीम के लिए 13 मैचों में इतने ही विकेट लेकर प्ले-ऑफ में पहुंचने की भूमिका बनाई थी।
शर्मा ने अब तक 89 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 71 विकेट हैं और 36.31 का औसत है। उन्होंने 8.11 की रन से प्रति ओवर गेंदबाजी की है जबकि हर 26.86 गेंदों पर उनको विकेट लेना है।

दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब दिलाना चाहेंगे-
ईशांत की बेस्ट बॉलिंग इस दौरान 12 रन देकर 5 विकेट रही। ये आंकड़े भले ही बहुत आकर्षक नहीं हैं लेकिन हालिया समय में जिस तरह का प्रदर्शन ईशांत ने किया है, ये उसको नहीं दर्शाते हैं।
इस आईपीएल में ईशांत अपनी टीम को पहली बार खिताब दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे। हालांकि यूएई की पिचें स्पिनरों की अधिक मददगार साबित होती हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ईशांत यहां पर कैसे ढल पाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
