अब लोग मेरे गांव को जानते हैं, मेरे पास स्पॉसर्ड बैट है, मां ने चिकन बेचना छोड़ दिया है: टी नटराजन
नई दिल्ली। आईपीएल के पिछले सीजन में नटराजन ने एबी डिविलियर्स को यॉर्कर गेंद पर आउट किया और इस गेंद को टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद माना गया। नटराजन के लिए यह विकेट इसलिए भी खास था क्योंकि इसी दिन वह एक बेटी के पिता बने थे। अपने इस अनुभव को साझा करते हुए नटराजन ने कहा कि एक तरफ मैं एक बेटी का पिता बना था तो दूसरी तरफ मुझे बड़ा विकेट मिला और मैंने अच्छी गेंदबाजी की, मैं इससे बहुत खुश था। लेकिन मैंने किसी और को अपनी बेटी के जन्म के बारे में नहीं बताया, मैंने सोचा मैच के बाद मैं सबको इसकी जानकारी दूंगा अगर हम मैच जीतते है, लेकिन मेरे कप्तान डेविड वार्नर ने मैच के बाद इस बारे में लोगों को बताया। मैंने डिविलियर्स को क्रास सीम से यॉर्कर गेंद डाली थी। मैंने इंग्लैंड के खिलाफ भी इसी तरह की गेंद डाली थी। जब मैं सीम के साथ यॉर्कर की कोशिश करता हूं तो इस बात की संभावना होती है कि मैं ऐंगल को मिस कर दूं और यह फुलटॉस गेंद हो सकती है। मुझे लगता है कि क्रॉस सीम से गेंद पर पकड़ अच्छी और सहज होती है।

उम्मीद नहीं थी कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना जाऊंगा
आईपीएल के मैचों के दौरान नटराजन अपनी दाढ़ी को बढ़ा रहे थे क्योंकि बेटी के जन्म के बाद वह अपने घर पर जाना चाहते थे और स्थानीय परंपरा का पालन करना चाहते थे। इस बारे में नटराजन ने बताया कि मुझे सच में नहीं लगा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए चुना जाऊंगा। मैं आईपीएल के बाद घर जाने के बारे में सोच रहा था। लेकिन टीम इंडिया में शामिल होने के बाद नटराजन ने भारतीय जर्सी में अपनी बेटी को वीडियो कॉल किया। नटराजन ने बताया कि मैं इस अनुभव को बयां नहीं कर सकता, मैं बहुत खुश था, मेरे पास शब्द नहीं है बस यही कहना चाहता हूं कि मैं बहुत ज्यादा खुश था। मेरे दोस्त और रिश्तेदारों ने मुझे यहां तक पहुंचने के लिए बहुत प्रेरित किया। छोटे से गांव से निकलकर भारतीय टीम में चयन होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी, हर कोई मेरे लिए खुश था, अब बहुत से लोग मेरे गांव के बारे में जानते हैं।

भारतीय टीम की जर्सी पहनना जबरदस्त अनुभव
नटराजन ने कहा कि इन सबसे में से मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगा भारतीय टीम का लोगो मेरी जर्सी पर था। मेरी जर्सी पर जब तमिलनाडु का लोगो था तो भी मैं बहुत खुश थ,लेकिन भारतीय जर्सी पहनने के बाद यह बिल्कुल ही अलग एहसास था। मुझे ऐसा लगा कि मेरा सपना पूरा हो गया। अगर मैं चिन्नापमट्टी में होता तो जश्न काफी बड़ा होता, लेकिन मैं अकेला था और उस वक्त क्वारेंटीन में था। पहली बार अपनी बेटी को देखने के अनुभव के बारे में नटराजन ने कहा कि मेरी पत्नी पवित्रा ने बताया कि वो और मेरी बेटी मेरा इंतजार करेंगी। उसने मुझसे कहा कि आप देश के लिए ट्रॉफी जीतिए उसके बाद हम आपका घर में स्वागत करेंगे। वहीं मां के बारे में बताते हुए नटराजन ने कहा कि मेरी बेटी के जन्म के बाद अब उन्होंने चिकन शॉप पर काम करना बंद कर दिया है और अब वह चिकन नहीं बेचती हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिला स्पॉसर्ड बैट
टी नटराजन अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, बहुत कम उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, यही वजह है कि उनके पास अपना बैट नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नटराजन को नेट्स बॉलर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। जब नटराजन से पूछा गया कि क्या बल्लेबाजी करने के लिए आपके पास अपना बैट था या आपने अपने दोस्त वॉशिंगटन सुंदर से बैट लिया तो इसपर हंसते हुए नजराटन ने कहा कि इस बार मेरे पास स्पॉसर्ड बैट था। जब मैं तमिलनाडु में था तो मैं अपने भाई अभिनव मुकुंद का बैट इस्तेमाल करता था। जब मैं शुरुआत में आईपीएल खेल रहा था तो मैं टीम बैट का इस्तेमाल करता था अगर बल्लेबाजी की जरूरत होती थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
