Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

NZ vs AUS: 5वें टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs AUS: New Zealand won 5th T20I by 7 wickets and won the series by 3-2
Photo Credit: NZC Twitter

वेलिंग्टनः न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में हराकर यह सीरीज 3-2 से जीत ली है। शुरुआती दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने फिर लगातार दो मैच जीतकर वापसी की थी लेकिन ईश सोढ़ी की गेंदबाजी और मार्टिन गुप्टिल की और बढ़िया पारी ने कंगारूओं के सीरीज जीतने के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। न्यूजीलैंड ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकटे से हरा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे। कप्तान एरोन फिंच और मैथ्यू वेड ने क्रमशः 36 और 44 रनों की पारियां खेली। मार्कस स्टोईनिस ने 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से साउदी और बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए जबकि ईश सोढ़ी ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए।

जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बहुत ही शानदार रही और डेवॉन कॉन्वे व मार्टिन गुप्टिल ने शतकीय ओपनिंग साझेदारी की। कॉन्वे ने 28 गेदों पर 36 रन बनाए जबकि मार्टिन गुप्टिल ने 46 गेंदों पर 71 रन बनाए। ग्लेन फिल्लिपी ने 16 गेंदों पर 34 रनों का कैमियो 16वें ओवर में ही कीवियों को जीत दिला गया।

मार्टिन गुप्टिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया जबकि ईश सोढ़ी प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा केवल टी20 सीरीज तक ही सीमित था। न्यूजीलैंड ने पहला मैच 53 रनों से जीता था जबकि दूसरे मैच में 4 रनों से करीबी जीत मिली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा मैच 64 रनों की बड़ी बढ़त से जीता और चौथे मैच में भी 50 रनों की शानदार जीत दर्ज की।

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 15:25 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+