खिताब की इनामी राशि ढाई मिलयन डॉलर्स यानि करीब साढे़ बारह करोड़ रुपए को दोनो खिलाड़ियों में बांट दिया जाएगा.विश्वनाथन आनंद वर्ष 2007 में विश्व चैंपियन बने थे और अगले साल व्लादिमीर क्रामनिक के खिलाफ़ खेलते हुए अपना खिताब बरकरार रखा था. विश्व चैंपियनशिप का बंटवारा होने के बाद आनंद ने फ़िडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब वर्ष 2000 से 2002 तक अपने पास रखा.