'उसने बार-बार प्रेशर में परफॉर्म किया है,' जेम्स एंडरसन को नई गेंद ना देने से हैरान हुआ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन इस बात से हैरान हैं कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पांचवे दिन जेम्स एंडरसन से नई बॉल की शुरुआत क्यों नहीं कराई। इस दौरान 8 विकेट पहले ही गिर चुके थे और क्रीज पर पैट कमिंस और नाथन लियोन मौजूद थे।
इसके बाद 5वें दिन के फाइनल सेशन में जब नई गेंद ली जाती है तो जेम्स एंडरसन को ओवर नहीं दिया जाता। विलो वॉक क्रिकेट से बात करते हुए हैडिन ने इस पर हैरानी जताई है।
हैडिन का कहना है कि, मुझे नहीं पता जेम्स एंडरसन से नई गेंद का ओवर क्यों नहीं कराया। इतने लोग वहां सोच-विचार कर रहे थे, लेकिन किसी के दिमाग के ये ख्याल नहीं आया कि सबसे अनुभवी गेंदबाज को नई गेंद थमा दी जाए। उन्होंने कई मौकों पर खुद को साबित किया है, वो भी दबाव के वक्त।
बता दें, स्टोक्स ने नई गेंद लेने में भी थोड़ी देर कर दी थी और पुरानी गेंद पर कमिंस ने जो रूट के एक ही ओवर में दो छक्के लगाकर मोमेंटम अपनी टीम की ओर शिफ्ट कर दिया था। हैडिन मानते हैं कि अंग्रेजों ने बैजबॉल क्रिकेट खेलने के लिए प्लैट विकेट बनवाएं हैं जिसका फायदा कमिंस और लियोन को भी मिला, जिन्होंने बैटिंग करते हुए विकेट से किसी प्रकार के डर का सामना नहीं किया।
Ashes 2023: एजबेस्टन की हार के बावजूद इंग्लैंड नहीं छोड़ेगा 'बैजबॉल' स्टाइल, जो रूट ने बताया कारण
साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर ने उस्मान ख्वाजा के प्लेयर ऑफ द मैच परफॉरमेंस की तारीफ की। ख्वाजा ने इस मैच में पहली पारी के दौरान इंग्लैंड में अपना सबसे पहला टेस्ट शतक जड़ा और दूसरी पारी के दौरान भी अर्धशतक लगाया। वे स्टोक्स की गेंद पर प्लेयड-ऑन हो गए थे।
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में हेडिंग्ले में मिले दिल तोड़ने वाली हार को भुला दिया है और अंग्रेजों को एजबेस्टन में नया जख्म दे दिया है। अब 28 जून को अगला मैच होगा जो लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
