भारत की सलामती के लिये पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने की दुआ, कहा- कोरोना की लड़ाई में साथ हैं हम
नई दिल्ली। भारत में इस समय जानलेवा महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है, जिसकी मार से भारत में हर रोज लगभग 4 लाख नये संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते भारत की मेडिकल व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पतालों में बेड की शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है। भारत जहां इस कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है तो वहीं पर दुनिया भर की मशहूर हस्तियां मदद के लिये आगे आ रही हैं और कठिन समय में अपने साथ खड़े होने की बात कह रही हैं।
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी भारत में कोरोना वायरस के चलते पैदा हुए हालात और संकट पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए भारत की सलामती के लिये दुआएं भेजी हैं। इसको लेकर मोहम्मद आमिर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
और पढ़ें: ECB के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिया IPL 2021 की मेजबानी का ऑफर
इस वीडियो में मोहम्मद आमिर ने कहा,'इस बेहद मुश्किल समय में भारत के लिये मेरे दिल से दुआएं साथ हैं। याद रखियेगा कि हम इस कठिन हालात में आपके साथ खड़े हैं और हम सभी की प्रार्थनाओं में आपकी सलामती का जिक्र है। अल्लाह हम सभी पर रहमत करे।'
गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम, बल्लेबाज शोएब मलिक, पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया समेत कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स ने अपनी दुआएं भारत के लिये भेजी हैं।
और पढ़ें: IPL 2021 मे सट्टेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई DDCA अधिकारियों की मिलीभगत
आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर ने पिछले साल पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट के साथ अनबन होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब सिर्फ विदेशी लीग में ही खेलते नजर आते हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर संन्यास लेने के पीछे टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस को कारण बताया और कहा कि इनका मानना था कि मैं पैसों के लिये टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलकर सिर्फ टी20 प्रारूप पर फोकस कर रहा हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
