Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'तुझे पता है सामने काैन है', जब नेहरा के आउट होते ही अफरीदी ने की स्लेजिंग

नई दिल्ली। आशीष नेहरा एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं और देश के सबसे अच्छे पेसरों में से एक हैं। दिल्ली में जन्मे इस क्रिकेटर को सहयोगियों और प्रशंसकों द्वारा 'नेहराजी' के नाम से जाना जाता है। वह बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज थे जिन्होंने दाएं हाथ से बल्लेबाजी की। वह 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

बताई 2004 की घटना

बताई 2004 की घटना

बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से जुड़ी एक घटना सुनाई। यह घटना साल 2004 को हुई चैंपियंस ट्राॅकी के दाैरान की है जब भारत हार गया था। नेहरा ने विजडन की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी पॉडकास्ट पर बताया कि कैसे जब उन्होंने अपना आखिरी विकेट गंवाया था और शाहिद अफरीदी ने पंजाबी में स्लेजिंग की थी।

अफरीदी ने की थी स्लेजिंग

अफरीदी ने की थी स्लेजिंग

नेहरा ने कहा, "2004 में हम बर्मिंघम में चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और हमने 200 रन बनाए। हमने अंत में वह मैच गंवा दिया। मैं आखिरी प्लेयर था और शोएब अख्तर ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी। मैंने इसे खींचने की कोशिश की और मिड विकेट पर कैच आउट हो गया। शाहिद अफरीदी ने कैच लिया और फिर उन्होंने मुझे पंजाबी में कहा शाॅट मारने से पहले, आपको पता होना चाहिए कि आप किसका सामना कर रहे हैं।"

अख्तर को बताया अपना मित्र

अख्तर को बताया अपना मित्र

41 वर्षीय नेहरा ने स्वीकार किया कि शोएब अख्तर उनके अच्छे दोस्त हैं। नेहरा ने कहा कि जब भी हम इंग्लैंड में होते हैं तो एक दूसरे से बात करते हैं। दोनों ने वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शोएब अख्तर एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं जबकि आशीष नेहरा ने विभिन्न कोचिंग भूमिकाओं में खुद को शामिल किया है। नेहरा ने कहा, "शोएब अख्तर एक महान मित्र हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है, वह आज भी मेरे मित्र हैं। जब भी हम इंग्लैंड में होते हैं तो हम एक दूसरे से बात करते हैं। "

Story first published: Monday, August 24, 2020, 8:59 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+