Tokyo 2020: ओलंपिक में इतिहास बदलने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, 3 अगस्त को इन अहम मुकाबलों पर रहेगी नजर
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक के 32वें संस्करण में भारतीय टीम के लिये सोमवार का दिन काफी ऐतिहासिक रहा जहां पर भारतीय पुरुष टीम के बाद महिलाओं की हॉकी टीम ने क्वार्टरफाइनल मैच में ऑस्टेलिया को हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। ऐसे में भारतीय फैन्स की निगाहें अब मंगलवार 3 अगस्त को खेले जाने वाले मुकाबलों पर होंगी जिसमें भारतीय टीम इतिहास बदलने के जज्बे के साथ उतरेगी।
मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम का बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है, जिसमें 49 सालों बाद पहली बार भारतीय टीम पहुंची है। क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को एस्ट्रो टर्फ आने के बाद पहली बार ओलंपिक खेलों में हराया और 3-1 से जीत हासिल कर 49 सालों के इंतजार को खत्म किया।

भारत-बेल्जियम के बीच होगा महामुकाबला
मनप्रीत सिंह की कप्तान वाली भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 7-1 की हार के अलावा पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें दिलप्रीत सिंह, गुजरांत सिंह और हार्दिक सिंह समेत 9 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे हैं।
बेल्जियम के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम एक बार फिर से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी और देश के लिये 1980 के बाद से अब तक फाइनल में न पहुंच पाने के सूखे को मिटाना चाहेगी।

एथलेटिक्स के अलावा कुश्ती का भी होगा आगाज
वहीं पर भारतीय हॉकी टीम के अलावा एथलेटिक्स में अन्नु रानी और तजिंदर सिंह तूर पर भी नजरें होंगी जिसमें अन्नू रानी भाला फेंक और तजिंदर सिंह तूर शॉट पुट में हिस्सा लेंगे।
इसके साथ ही कुश्ती से जुड़े इवेंट का भी आगाज होगा जिसमें भारत की ओर से सोनम मलिक 62 किग्रा वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में बोलोर्टुआ खुरेलखु के खिलाफ लड़ती नजर आयेंगी। आइये एक नजर कल के होने वाले सभी मुकाबलों पर डालते हैं।

ऐसा रहेगा 3 अगस्त को खेले जाने वाले सभी मैचों का शेड्यूल
3 अगस्त को खेलों का आगाज भारत और बेल्जियम के बीच होने वाले हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले से होगा जो कि सुबह 7:00 बजे से खेला जायेगा। वहीं पर एथलेटिक्स में महिलाओंं के क्वालिफिकेशन ग्रुप ए में अन्नु रानी का मुकाबला सुबह 5:50 पर खेला जायेगा और यहां जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। पुरुषों के शॉट पुट क्वालिफिकेशन के ग्रुप ए में तजिंदरपाल सिंह तूर शाम 3:45 पर खेलते नजर आयेंगे।
फ्रीस्टाइल कुश्ती में महिला पहलवान सोनम मलिका का मुकाबला सुबह 7:30 से खेला जायेगा जिसमें क्वालिफाई करने पर 62 वर्ग कैटेगरी का क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मैच भी इसी दौरान खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications