जानिए मुस्कुराने का राज
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंद्रे ने एक 'ऑटोग्राफ प्लेट' की अधिक से अधिक बोली लगवाने के लिए खरीदारों से कहा कि 'यदि आप इस प्लेट के लिए 4000 डॉलर से अधिक की बोली लगाते हैं, तो मैं आपको अपने फोन पर अपनी पत्नी की न्यूड फोटो दिखाऊंगा।'आंद्रे के इस ऎलान के बाद वहां मौजूद खरीदारों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि सफेद शर्ट में मौजूद एक खरीदार ने ऑटोग्राफ प्लेट के लिए 4000 डॉलर से ज्यादा की बोली लगाई और उसके बाद आंद्रे ने अपना वादा निभाया।
आंद्रे ने बोली लगाने वाले उस शख्स को मंच पर बुलाया और सबके सामने उसे अपने फोन पर स्टेफी की तस्वीर दिखाई। प्रत्यदर्शियों के अनुसार जब आंद्रे उसे फोटो दिखा रहे थे, तो खरीदार के मुंह से 'वाओ' निकल पड़ा था। अब राम जाने आंद्रे ने जिसकी तस्वीर मोबाइल पर दिखायी वो वाकई में उनकी पत्नी स्टैफी थी या नही, लेकिन इतनी सच्चाई जरूर है उन्होंने किसी महिला की न्यूड फोटो उन्होंने मोबाइल पर जरूर दिखायी।