डेविड वार्नर की पत्नी ने बच्चों संग टीम के लिए साझा किया बेहद खास वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल में आज आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। आज के मैच के नतीजे के बाद चौथी टीम कौन सी क्वालिफाई करेगी यह तय होगा। आज अगर मुंबई इंडियंस की टीम जीतती है तो है दराबाद की टीम आईपीएल से बाहर हो जाएगी और कोलकाता नाईट राइडर्स प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर हैदराबाद की टीम यह मैच जीतती है तो बेहतर रन रेट के आधार पर हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और कोलकाता नाईट राइडर्स का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
आज होने वाले अहम मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्रन की पत्नी कैंडिस वार्नर और उनके बच्चों ने एक वीडियो साझा करके सनराइजर्स की टीम को चियर अप किया है। वीडियो में वार्नर की पत्नी और बच्चे कहते हैं कि आज के मैच के लिए शुभकामनाएं, आज रात हम सनराइजर्स टीम का हौसला बढ़ाएंगे। बता दें कि सनाइजर्स हैदराबाद की टीम अबतक 13 मैच खेल चुकी है और इसमे से उसे 6 मैच में जीत मिली है जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ेगा।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कुल 12 अंक हैं और अंक तालिका में वह पांचवे पायदान पर है। कोलकाता नाईट राइडर्स की बात करें तो 14 अंकों के साथ केकेआर की टीम चौथे पायदान पर है। ऐसे में अगर हैदराबाद की टीम मैच जीतती है तो उसके भी 14 अंक हो जाएंगे। लेकिन प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर मुंबई इंडियंस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद दूसरी ऐसी टीम है जिसका रन रेट सबसे अच्छा है। ऐसे में आज का मैच जीतने के बाद हैदराबाद की टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है जबकि केकेआर का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
Good luck tonight @SunRisers and of course @davidwarner31. 🧡🖤 #OrangeArmy pic.twitter.com/c5ivNRcMGt
— Candice Warner (@CandiceWarner31) November 3, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
