Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने पर्थ में दोहराया ईडन गार्डन का इतिहास

पर्थ 19 जनवरी .वार्ता. .जंबो जेट. की अगुवायी में टीम इंडिया ने आज यहां के वाका मैदान पर आस्ट्रेलिया को तीसरे क्रिकेट टेस्ट में 72 रन से परास्त करने के साथ ही कोलकाता के ईडन गार्डन पर सात साल पहले अंजाम दिये गये अपने ही कारनामे को दोहरा दिया

भारतीय तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने जैसे ही पुछल्ले बल्लेबाज शान टेट को बोल्ड किया तो भारतीय खेमे में जश्न का दौर शुरू हो गया1 आखिर हो भी क्यों नहीं. इस टीम ने सीरीज में पहले दोनों मैच हारने के बाद दमदार वापसी जो की है1 इसके अलावा उसने लगातार 16 टेस्ट जीत चुकी आस्ट्रेलियाई टीम के विजय रथ को रोकने का कारनामा दूसरी बार अंजाम दिया है

वर्ष 2001 में भी स्टीव वा की कप्तानी में आस्ट्रेलिया लगातार 15 टेस्ट जीतकर भारत के दौरे पर .अंतिम मोर्चा. फतह करने के इरादे से पहुंचा था1 मुंबई में खेले गये पहले टेस्ट को आस्ट्रेलिया ने दस विकेट से जीतकर लगातार 16वां मैच भी जीत लिया था लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन में कंगारूओं का यह विजयी क्रम रूक गया था

ईडन गार्डन में भी आस्ट्रेलिया ने भारत को फालोआन पर मजबूर करके 17वीं जीत की तरफ अपने कदम बढा दिये थे लेकिन ऐन वक्त पर वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड उसके सामने दीवार बनकर खडे गये थे1 लक्ष्मण ने उस मैच में टेस्ट इतिहास के कुछ बेहतरीन पारियों में एक खेलते हुये शानदार 281 रन बनाये जबकि द्रविड ने 180 रन बनाये थे1 इन दोनों पारियों की बदौलत एक समय हार के कगार पर खडे भारत ने पलटवार करते हुये कंगारूओं को ही दबोच लिया था1 प्रेम राज वीरेन्द्र1635 जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+