कप्तान बनने के लिए तैयार हूं..यूनुस खान
लाहौर 15 दिसंबर .वार्ता. पाकिस्तान के पूर्व उप कप्तान यूनुस खान ने टेस्ट टीम की कप्तानी की इच्छा जताई है1 समाचार पत्र .डान. ने यूनुस के हवाले से कहा है.. अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड .पी सी बी. चाहता है कि मैं टीम का नेतृत्व कं तो मैं इसके लिए तैयार हूं1 लेकिन पहले इस मसले से जुडी कुछ बातों पर चर्चा जरूरी है1. यूनुस ने हाल ही में भारत के खिलाफ् टेस्ट सीरीज में कोलकाता और बेंगलूर टेस्टों में चोटिल कप्तान शोएब मलिक की जगह टीम का नेतृत्व किया था1 हालांकि यूनुस पूर्व में कप्तान बनने से इनकार करते रहे हैं1 उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्राफ्ी से पहले टीम की कप्तानी छोड दी थी1 इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज में विश्व कप के बाद इंजमाम के कप्तान पद से हट जाने के बाद उनका उत्तराधिकारी बनने से इनकार कर दिया था1 यूनुस ने कहा.. मैं भारतीय दौरे की अहमियत को देखते हुए ही उप कप्तान बनने के लिए राजी हुआ1 अगर सीरीज किसी और टीम के खिलाफ् होती तो मैं यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता1. उन्होंने कहा.. लेकिन अब अगर बोर्ड को लगता है कि मैं अच्छा टेस्ट कप्तान हो सकता हूं. तो मैं यह जिम्मेदार संभालने के लिए तैयार हूं. लेकिन बोर्ड अधिकारियों से सलाह मशविरे के बाद ही1 अगर मेरे नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा तो मुे बहुत खुशी होगी1. यूनुस ने कहा.. इसका मतलब ये नहीं है कि मैं कप्तान बनने के लिए आग्रह कर रहा हूं1 ये बोर्ड का अधिकार है और वे जो चाहें कर सकते हैं1. इस बीच. पी सी बी के अध्यक्ष नसीम अशरफ् का कहना है कि यूनुस ने कप्तानी के लिए मन बनाने में काफ्ी वक्त ले लिया है1 उन्होंने कहा.. कप्तान के लिए यूनुस हमारी पहली पसंद थे. लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार करने से मना कर दिया था1 अब हमने शोएब मलिक को दिसंबर 2008 तक कप्तान नियुक्त किया है1 हमें उन पर पूरा यकीन है और कोई वजह नहीं कि कप्तानी में बदलाव की जरूरत हो1. अशरफ् ने कहा कि उन्हें यूनुस के बयान की जानकारी नहीं है. लेकिन अगर उन्होंने अब कप्तान बनने की इच्छा जताई भी है तो हमारे पास कप्तान पहले से ही है1 उप्रेती पार्थिव जगबीर1418वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications