उत्साहित कुंबले ने आस्ट्रेलिया को चेताया
बेंगलूर 12 दिसंबर.वार्ता. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 28 साल बाद घरेलू सीरीज में मात देने से उत्साहित भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने आज कहा कि उनकी टीम के पास आस्ट्रेलिया की ताकतवर टीम को टक्कर देने लायक सभी जरूरी हथियार मौजूद हैं
कुंबले ने यहां पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि आस्ट्रेलिया के आगामी दौरे में भारत के पास बडा स्कोर खडा करने के लिए तगडी बल्लेबाजी पंक्ति होने के अलावा कंगारूओं को परेशान करने वाले गेंदबाज भी मौजूद हैं
बतौर कप्तान अपनी पहली ही सीरीज में पाकिस्तान को 1..0 से हराने वाले कुंबले ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बढिया प्रदर्शन की उम्मीद जतायी 1 उन्होंने कहा... पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने से हमारी टीम का आस्ट्रेलिया दौरे के लिए मनोबल बढेगा 1.. भारत को अगले सप्ताह ही आस्ट्रेलिया रवाना होना है जहां पर वह चार टेस्ट मैच खेलेगा
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की चर्चा करते हुये कुंबले ने कहा कि भारत ने एक टीम के तौर पर बहुत बढिया प्रदर्शन किया 1 हालांकि उन्होंने पाकिस्तान को कमजोर टीम मानने से इंकार करते हुये कहा... पाकिस्तान की टीम के पास अच्छी बल्लेबाजी है और गेंदबाजी में भी उन्होंने बढिया प्रदर्शन किया 1 उनके खिलाफ सीरीज खेलने से हमें आस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी का मौका भी मिला 1... प्रेम उप्रेती मनेारंजन 2032 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications