Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फाइनल में क्यों भारी पड़ती है मुंबई, सामने आए शुरूआती 6 ओवर के आंकड़े

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस...वो टीम जिसे आईपीएल की सबसे विस्फोटक टीम माना जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन-13 में एक बार फिर मुंबई का कहर देखने को मिला। मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 156 रनों पर रोका। इसके बाद जब लक्ष्य का पीछा करने आई तो उनके बल्लेबाजों द्वारा तूफानी खेल देखने को मिला। इसी के साथ यह भी सामने आ गया कि आखिर क्यों मुंबई की टीम फाइनल में सब पर भारी पड़ती है।

दरअसल, मुंबई ने शुरूआती पावरप्ले के 6 ओवर में दिल्ली के खिलाफ 1 विकेट खोकर 61 रन ठोक दिए। इसी के साथ मुंबई ने दिल्ली पर दवाब बना दिया। ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा व क्विंटन डी काॅक ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में 24 व सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंदों में 13 रन बनाकर पावरप्ले में 61 रन जोड़ लिए। मुंबई का यह छठा फाइनल है, जबकि वह 4 बार चैंपियन रह चुकी है।

मुंबई आईपीएल के फाइनल के दाैरान पावरप्ले में सबसे घातक टीम साबित हुई है। इससे पहले मुंबई ने 2015 में कोलकाता में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 विकेट खोकर पावरप्ले में 61 रन जोड़े थे। वहीं 2014 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 1 विकेट खोकर 59 रन जोड़े थे। इस मामले मे चाैथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद हैर। हैदराबाद ने 2016 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बिना विकेट खोए पावरप्ले में 59 रन जोड़े थे। वहीं आरसीबी ने इसी मैच में हैदराबाद के खिलाफ जब बल्लेबाजी की थी तो उन्होंने भी बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। बता दें कि ये सभी आंकड़े फाइनल मैच के हैं।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 22:24 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+