फिर से मैदान में दिखेगा युवी-रैना-गंभीर का जलवा, सैयद मुश्ताक अली टी-20 का होंगे हिस्सा

नई दिल्ली। काफी लम्बे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर, युवराज सिंह और सुरेश रैना कल से एक बार फिर मैदान में चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आएंगे। बीसीसीआई का घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी रविवार 7 जनवरी से शुरू हो चूका है। मंगलवार को दिल्ली, पंजाब और उत्तरप्रदेश की टीमें अपना पहला मैच खेलेंगी। सुरेश रैना इस टूर्नामेंट में उत्तरप्रदेश की कमान संभालेंगे जबकि युवराज और गंभीर क्रमशः पंजाब और दिल्ली की ओर से खेलते नजर आएंगे।
दिल्ली की ओर से सीनियर गेंदबाज प्रदीप सांगवान कप्तान चुने गए हैं। इससे पहले रणजी ट्राफी में ऋषभ पन्त ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी हटा ली गई है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी इस टूर्नामेंट में नहीं नजर आएंगे। उनकी अनुपस्थिति में वरुण आरोन को झारखंड की कमान सौंपी गई है। अन्य सितारों में ऋषभ पन्त, दिनेश कार्तिक, रोबिन उथप्पा, करुण नायर, मनीष पांडे, अक्षर पटेल और कृनाल पांड्या भी इस टी-20 ट्राफी में अपनी चमक बिखेरेंगे।
आईपीएल-2018 के मद्देनजर ये टूर्नामेंट काफी अहम
आईपीएल-2018 के लिए 27 और 28 जनवरी को होने वाली नीलामी को देखते हुए इस टूर्नामेंट का महत्व काफी बढ़ गया है। बीसीसीआई ने भी इसका ध्यान रखते हुए टूर्नामेंट को निर्धारित समय से पहले आयोजित करवाया है। ऐसे में युवराज, गंभीर के अलावा युवा खिलाड़ी भी अपने अच्छे प्रदर्शन से प्रभाव डालना चाहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
