Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'जो अल्लाह के बंदे हैं, उन्हें जाना है', अफरीदी ने दिलीप के निधन पर जताया दुख

Dilip Kumar death: Yuvraj Singh to Sachin, cricketers react to actor's death | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री गहरे दुख में हैं। उनके गुजर जाने के बाद अब उनकी यादें रह गई हैं। उन्हें दिलीप नाम से जाना जाता था, लेकिन शायद ही लोगों को पता हो कि उनका असली नाम यूसुफ खान था। जी हां, इसका खुलासा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने किया। अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका जाना खैबर पख्तूनख्वा से लेकर मुंबई तक और पूरी दुनिया के फैन्स का बड़ा नुकसान है।

अफरीदी ने कहा कि जो अल्लाह के बंदे हैं, उन्हें एक दिन उनके पास जाना ही होता है। अफरीदी ने दिलीप कुमार को लेकर कहा, 'जो अल्लाह के बंदे हैं, उन्हें अल्लाह के पास जाना ही होता है। खैबर पख्तूनख्वा से लेकर मुंबई तक, बल्कि यूसुफ खान के फैन्स के लिए यह बड़ा नुकसान है। वह हमेशा हम सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे। सायरा बानो साहिबा के साथ हमारी सहानुभूति है।'

गाैर हो कि दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई (बुधवार) को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में हुआ। वह पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें एक महीने के अंदर उन्हें दो बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था। उनका जन्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले 1922 में पेशावर में हुआ था।

उन्होंने 1944 में ज्यार भाटा फिल्म के साथ एक्टिंग में करियर की शुरूआत की थी। 1998 में उन्हें पाकिस्तान के निशान-ए-इम्तियाज सम्मान से सम्मानित किया गया था। दिलीप कुमार ने दाग, आन, नया दौर, कोहिनूर, गंगा-जमुना, क्रांति, मशाल, सौदागर, विधाता, लीडर जैसी कितनी ही यादगार फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई।

Story first published: Wednesday, July 7, 2021, 15:43 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+