For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लंदन में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे विराट कोहली, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें

Virat Kohli: मैदान से कुछ दिनों का ब्रेक मिलते ही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। ऐसे में कोहली की लंदन में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंच डेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं, जिन्हें अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दरअसल, 34 वर्षीय बल्लेबाज पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के समापन के बाद परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर खुद को रिफ्रेश कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस को उनके निजी जीवन की एक झलक दिखाने के लिए अपने पति के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने Full enjway लिखा।

अनुष्का शर्मा ने लंदन में अपने लंच के दौरान व्यंजनों की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। साथ ही उन्होंने विराट कोहली के साथ ली हुई सेल्फी भी शेयर की है। सेल्फी में विराट कोहली अलग लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू शर्ट में देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का और कोहली लंच डेट के लिए 'द क्लोव क्लब' में गए थे।

दरअसल, विराट कोहली मल्टी फॉर्मेट सीरीज की तैयारी शुरू करने के लिए जल्द ही वेस्टइंडीज में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। यह दौरा 12 जुलाई को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के साथ शुरू होगा।

कुछ खिलाड़ी इस सीरीज के लिए निकल चुके हैं, और कुछ का पहुंचना बाकी है। कप्तान रोहित शर्मा ने भी हाल ही में यूके में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद लेने के बाद वेस्टइंडीज में टीम इंडिया टीम के साथ चेक-इन किया।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Story first published: Sunday, July 2, 2023, 14:28 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+