भारत सरकार की नीति की वजह से दो देशों में कोई सीरीज नहीं हो पा रही : एहसान मणि
नई दिल्ली। एक समय ऐसा भी था जब भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए लोग ना सिर्फ रोटी खाना भूल जाते थे, बल्कि दफ्तर से छुट्टी करने के लिए भी तैयार हो जाते थे। हालांकि अब ऐसा क्रेज बहुत कम देखने को मिलता है। दोनों टीमों के बीच मैच का इंजतार दर्शकों को लंबे समय हैं क्योंकि राजनीतिक समस्याओं की वजह से दोनों टीमों ने 2012 के बाद कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली है।
ये दोनों देश सिर्फ आईपीएल, टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ टक्कर लेते नजर आते हैं। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने बताया है कि आखिर किस वजह से दोनों देशों में मैच नहीं हो पाता है। एहसान मनी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का एक-दूसरे के खिलाफ विश्व क्रिकेट के लिए काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नीति की वजह से इन दो देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो पा रही है। दोनों देशों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले साल इंग्लैंड में आयोजित क्रिकेट विश्व कप में हुआ था। इस मैच में विराट कोहली की टीम ने लीग मैच में पाकिस्तान को बारिश से प्रभावित मैच में 85 रनों से शिकस्त दी थी।
एहसान मनी ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और एशियाई क्रिकेट परिषद के इवेंट्स के अलावा हम भारत सरकार की नीति के कारण एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल पा रहे हैं। मुझे इस बात का अंदेशा नहीं है कि कुछ देश अपने हितों को एक खेल से भी आगे रखते हैं। हम सभी वैश्विक खेल और विश्व क्रिकेट की भलाई के लिए कर्तव्य का पालन करते हैं और इससे पहले अपने अल्पकालिक हितों को नहीं रखते हैं। एहसान मनी ने आगे कहा कि एशिया कप 2020 को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से स्थगित किया गया है और इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
