LPL 2020: पहले मैच के बाद ही ट्रोल हुए इरफान पठान, 2 ओवर फेंकना भी हुआ मुश्किल
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू टी20 लीग लंका प्रीमियर लीग के साथ वापसी की है। इस लीग का आगाज 26 नवंबर को कोलंबो के मैदान पर हुआ जहां पर कोलंबो किंग्स की टीम का सामना कैंडी टस्कर्स के साथ हुआ। लीग का यह पहला ही मैच काफी शानदार हुआ और इसका रिजल्ट जानने के लिये सुपरओवर खेलना पड़ा। कैंडी टस्कर्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए कोलंबो किंग्स ने भी 219 रन बना डाले।
वहीं सुपरओवर के दौरान कोलंबो किंग्स की टीम ने 16 रन बनाये कैंडी टस्कर्स की टीम 12 रन ही बना सकी और मैच को हार गई। इस मैच में कैंडी टस्कर्स की ओर से भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने भी वापसी की लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी हो जाने के चलते 2 ओवर गेंदबाजी भी नहीं कर सके।
इरफान पठान ने गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 11 गेंदे फेंकी और 25 रन लुटा दिये।
और पढ़ें: IPL में RCB से खेलना चाहते हैं इंग्लैंड के फुटबॉलर हैरी केन, जानें क्या बोले कोहली
अपने दूसरे ओवर के दौरान इरफान पठान को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई और वह ओवर की आखिरी गेंद नहीं डाल सके। नतीजन उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इरफान पठान को उनके खराब प्रदर्शन के लिये ट्रोल करना शुरु कर दिया।
दरअसल हाल ही में समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग में इरफान पठान ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना की थी, वहीं फैन्स ने उन्हें एलपीएल के ओपनिंग मैच में 2 ओवर भी न फेंक पाने पर जमकर ट्रोल कर दिया।
ट्विटर पर लोगों ने पठान को ट्रोल करते हुए लिखा कि जो आईपीएल में धोनी की फिटनेस पर लगातार सवाल उठा रहा था वह ओपनिंग मैच में 2 ओवर भी नहीं फेंक सका। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमें किसी की चोट का मजाक नहीं उड़ाना चाहिये लेकिन पठान के लिये उम्र सिर्फ एक नंबर नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे इरफान पठान का 'कर्मा' बताया।
और पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को छूट देना न्यूजीलैंड को पड़ा भारी, 7वें खिलाड़ी को हुआ कोरोना
आपको बता दें कि लंका प्रीमियर लीग के ओपनिंग मैच में जमकर रनों की बरसात हुई, जहां कैंडी टस्कर्स के लिये कुशल परेरा ने 52 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली तो वहीं अफगानिस्तान के रहमान उल्लाह गुरबाज ने महज 22 गेंदो में 53 रन ठोंक दिये। कोलंबो के लिये दिनेश चंडीमल ने 46 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली तो वहीं पर इसुरु उडाना ने आखिरी 12 गेंदों में 4 छक्के लगाकर 34 रन ठोंक डाले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
