Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISSF World Cup 2019 : शूटर अपूर्वी चंदेला ने जीता गोल्ड, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व के पहले दिन भारत की झोली में महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने पहला गोल्ड मेडल डाला। चंदेला ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पहला गोल्ड भारत के नाम किया। चंदेला ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 252.9 अंक हासिल किए, जो एक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इसके साथ ही वह अंजलि भागवत के बाद महिलाओं की 10मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी महिला निशानेबाज बन गई हैं। भारत की मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में स्पर्धा में दूसरे और तीसरे पायदान पर चीन की रोजू जाओ और हांग जू रहीं। झाओ ने 251.8 अंक, जबकि जु होंग ने 230.4 अंक हासिल किए।

इससे पहले अपूर्वी ने 2015 में चैंगवोन में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल, 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड, जबकि 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। 2018 के जर्काता एशियन गेम्स में उन्होंने रवि कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 2018 में अपूर्वी और अंजुम मोद्गिल ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए निशानेबाजी का कोटा हासिल किया था। इसमें अपूर्वी ने चाैथा तो अंजुम ने दूसरा स्थान हासिल किया था। किसी भी इवेंट में अधिकतम दो ओलिंपिक कोटा हासिल किए जा सकते हैं। भारत ने इस इवेंट के अपने दोनों कोटा हासिल कर लिए हैं। हालांकि ओलिंपिक में भारत के पास किसी अन्य निशानेबाज को भेजने का भी मौका होगा।

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 18:05 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+