नई दिल्ली। रियो ओलंपिक के लिए सलमान खान को गुडविल अंबेसडर बनाये जाने के बाद उठे विवाद के बाद कई दिग्गजों को इस लिस्ट में शामिल किया गया। इस लिस्ट में शामिल होने वाली नयी सख्शियत ऑस्कर अवॉर्ड विनर ए आर रहमान हैं।
रियो ओलंपिक से बाहर नहीं हुए हैं अभी ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार
एआर रहमान को रियो ओलंपिक के लिए भारत का गुडविल अंबेसडर नियुक्त किया गया है जिसे रहमान ने स्वीकार कर लिया है। रहमान की अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने यह फैसला लिया है।
रहमान से पहले सलमान खान, अभिनव बिंद्रा औऱ सचिन तेंदुलकर को भी गुडविल अंबेसडर बनाया जा चुका है। ऐसे में रहमान चौथी सख्शियत हैं जिन्हें गुडविल अंबेसडर बनाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान को गुडविल अंबेसडर बनाये जाने का बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था।
सलमान को गुडविल अंबेसडर बनाये जाने के बाद जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जतायी थी और कई बड़ी हस्तियों ने इसपर आपत्ति जतायी थी उसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने तीन और नये गुडविल अंबेसडर बनाया है।