Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CPL 2020: रसेल की तूफानी पारी गई बेकार, स्पिनरों के दम पर गयाना ने जमैका को हराया

नई दिल्ली: सीपीएल के मैच नंबर 8 में ग्याना अमेजन वारियर्स ने जमैका थलाइवाज को 14 रनों से मात दे दी। यह एक लो स्कोरिंग मैच था जिसमें वारियर्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और 19.1 ओवर में 118 रन बनाए जिसके जवाब में थलाइवाज 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सके।

मैच की खासियत तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल की पारी रही जिसके बावजूद उनकी टीम जीतने में कामयाब नहीं हुई।

इससे पहले मुश्किल हालातों में वारियर्स ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े लेकिन बिना कोई स्कोर आगे बढ़े उसके दो विकेट गिर गए और फिर जैसे ही स्कोर 1 रन आगे बढ़ा दूसरे सलामी बल्लेबाज भी चलते बने। ब्रेंडन किंग (29) और चंद्रपॉल हेमराज (21) के बाद रॉस टेलर (21) ही कुछ टिक सके और बाकी पूरी टीम धराशाई हो गई। बॉलिंग में मुजीब और ब्रेथवेट ने 3-3 विकेट लिए जबकि स्पिनर लामिछाने को 2 विकेट मिले।

इसके जवाब में थलाइवाज के दोनों ओपनर बिना खाता खोले आउट हो गए। केवल कप्तान पॉवेल ने और आसिफ अली मीडिल ऑर्डर में दहाई का स्कोर छू सके। लेकिन यह आंद्रे रसेल थे जिन्होंने निचले क्रम पर अपनी तूफानी पारी खेली। वे 37 गेंदों पर 52 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 5 छक्के भी लगाई लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

वारियर्स की ओर से सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। केवल क्रिस ग्रीन ने 3 ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट लिए।

इस मुकाबले में नवीन उल हक को मैच ऑफ द मैच दिया गया जिन्होंने निचले क्रम पर 14 रन बनाए और फिर बॉलिंग में 1 विकेट लिया। नवीन ने अंतिम ओवर में आंद्रे रसेल को स्ट्राइक से दूर रखने में बड़ी कामयाबी हासिल की वर्ना यह मैच उनकी टीम के हाथ से निकल चुका होता।

Story first published: Sunday, August 23, 2020, 13:28 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+