Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: नरेंद्र मोदी स्टेडियम नाम रखने पर उठे सवाल तो केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब

अहमदाबादः मोटेरा स्टेडियम का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर रखने के चलते विवाद पैदा हो गया है जिस पर केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने बुधवार को साफ किया है कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम अभी भी सरदार पटेल के नाम पर ही है। संघीय मंत्री प्रकार जावडेकर ने कहा कि मोटेरा स्टेडियम इस कॉम्पलेक्स का एक हिस्सा है जिसका नाम मोदी के ऊपर रखा गया है।

मोटेरा में जब देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविड आए और उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का अनावरण किया तब पता लगा कि इसका नाम अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। उस समय इस बात पर काफी कानाफूसी हुई कि यह क्या हो रहा है।

हालांकि, जावडेकर ने रिपोर्टरों को बताया है कि केवल मोटेरा स्टेडियम का ही नाम बदला गया है और कॉम्पलेक्स का नाम अभी भी सरदार पटेल के ऊपर ही है।

मोटेरा के नवनिर्मित स्टेडियम में बुधवार को पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने इस दौरान ईशांत शर्मा को 100वां टेस्ट खेलने पर विशेष चिह्न भेट किया और गृह मंत्री ने शर्मा को विशेष कैप प्रदान की।

इस ऐतिहासिक मौके की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि यह देश में होने वाला मात्र दूसरा डे-नाइट टेस्ट है। भारत ने पहला डे-नाइट टेस्ट कोलकाता में खेला था।

अहमदाबाद के मुकाबले में भारत पूरी तरह से हावी है क्योंकि उसने पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम को केवल 112 रनों पर ऑल-आउट कर दिया है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 99 रन बना लिए थे। विराट कोहली का आउट होना भारत के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है क्योंकि वे रोहित शर्मा के साथ अच्छी साझेदारी कर चुके थे। दूसरे दिन भारत की नजरें 150-200 रनों तक की लीड की होनी चाहिए जो मैच में निर्णायक साबित होगी।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 10:04 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+