Ind Vs Eng: बहुत कम विदेशी टीमें हैं जो भारत में टीम इंडिया से सीरीज जीतती हैं: बेन स्टोक्स
Ind Vs Eng: भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। लेकिन जिस तरह से दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को भारतीय टीम ने 317 रन से हराया उसके बाद इंग्लैंड की टीम तीसरे मैच में वापसी की पूरी कोशिश करेगी। तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा मैदान में पिंक गेंद से खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है। माना जा रहा है कि अहमदाबाद की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी, ऐसे में इंग्लैंड की टीम अपने तेज गेंदबाजों के भरोसे इस मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगा
टेस्ट क्रिकेट अलग
दूसरे टेस्ट मैच में चेपक की पिच को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, लेकिन इस बीच इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स का मानना है कि टेस्ट खिलाड़ी को हर तरह की स्थिति का सामना करना आना चाहिए। हालांकि स्टोक्स अभी इस बात को लेकर आश्वस्त हीं हैं कि मोटेरा की पिच किस तरह का बर्ताव करेगी, लेकिन उनका मानना है कि उच्च स्तरीय खिलाड़ियों को किसी भी तरह की स्थिति का सामना करना आना चाहिए।
हर तरह की परिस्थिति का सामना करना आना चाहिए
स्टोक्स ने कहा कि टेस्ट बल्लेबाज के नाते आपको हर तरह की परिस्थिति का सामना करना आना चाहिए। भारत उनमे से ऐसी ही जगह है जहां विदेशी बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना काफी मुश्किल है, लेकिन ऐसा ही इंग्लैंड में भी दूसरे देश के खिलाड़ियों के साथ है। लेकिन यह खेल का हिस्सा है, इस चुनौती की वजह से ही हम खेल से प्यार करते हैं। बता दें कि भारत की पिच जिस तरह से टर्न कर रही हैं वह पिछले दिनों काफी चर्चा का विषय बना रहा। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने चेपक की पिच को टेस्ट क्रिकेट के लायक मानने से इनकार कर दिया था।
मैं अधिक गेंदबाजी कर सकता हूं
बेन स्टोक्स का कहना है कि इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है कि मैंने पिछले मैच में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की, मुझे भरोसा है कि अगर वो पिच हरी और तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती तो मैंने कई ओवर किए होते। लेकिन मुझे लगता है कि डे-नाइट टेस्ट में अधिक गेंदबाजी करूंगा, अगर यह टीम के लिए मददगार है तो। अगले दो टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, एक तरफ जहां भारत को दो टेस्ट में से एक में जीत की जरूरत है तो दूसरी तरफ इंग्लैंड दोनों टेस्ट मैच में जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की करना चाहती है।
पिच कैसा बर्ताव करेगी किसी को नहीं पता
इग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का कहना है कि किसी को भी नहीं बता है कि मोटेरा की पिच कैसा बर्ताव करेगी। सामान्य तौर पर जब कहीं पर भी पिंक बॉल मैच होता है तो रोशनी में गेंद सीम करती है और तेंज गेंदबाजों को मदद करती है। अगर ऐसा होता है तो यह हमारे लिए अच्छी बात है, एक बिल्कुल नए मैदान में खेलना अलग अनुभव होगा, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि पिच किस तरह से खेलती है। हमारे पास स्पिन और तेज दोनों ही अच्छे गेंदबाज हैं।
2012 में हमने किया था
भारत में परिस्थिति के बारे में स्टोक्स ने कहा कि बहुत ही कम टीम हैं जो भारत में सीरीज जीतती हैं। 2012 में हमारी टीम ने यह करके दिखाया था, एक बार फिर से मैं, रूट, जॉनी, जिमी, ब्रॉड यह करना चाहेंगे, हमारे पास एक बेहतरीन मौका है। अच्छी बात यह है कि हमे पता है कि जीत के लिए किस चीज की जरूरत होती है, हम दूसरे टेस्ट से जो भी सीख सकते हैं हमने सीखा है और एक हफ्ते बाद हमे तीसरे टेस्ट मैच में उसे दिखाना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
