सड़क दुर्घटना में तीरंदाजी कोच लेनिन की मौत
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के करीब रविवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में भारत के तीरंदाजी कोच सी एच. लेनिन की मौत हो गई जबकि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले दो खिलाड़ी घायल हो गए।
अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज से कोच बने लेनिन, खिलाड़ी रितुल चटर्जी और सी. जिग्नेश हैदराबाद में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर विजयवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से दौड़ रही उनकी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) स्कार्पियो लड़खड़ाई और सड़क के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।
पुलिस का कहना है कि लेनिन स्कार्पियो चला रहे थे। लेनिन ने गाड़ी को सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी से टकराने से रोकने का प्रयास किया लेकिन इसी प्रयास में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। 25 वर्षीय लेनिन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि रितुल और जिग्नेश को हल्की चोट आई। दोनों को विजयवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीरंदाजी संघ के महासचिव परेश नाथ मुखर्जी ने इसे दुखद: घटना करार किया। मुखर्जी ने कहा, "यह दुखद: घटना है। लेनिन बहुत उम्दा इंसान थे। मैं उनसे कई बार मिल चुका था। मुझे खुशी है कि जिग्नेश और रितुल सुरक्षित हैं।"
राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन और मुख्यमंत्री के. रोसैया ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को शनिवार रात को आयोजित एक समारोह के दौरान सम्मानित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications