For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आर्चरी विश्वकप में अतानु दास और दीपिका कुमारी ने जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। भारतीय तीरंदाज अतानु दास और दीपिका कुमार ने आर्चरी वर्ल्ड कप 2021 में दो मेडल अपने नाम किए हैं अतानु दास ने गोल्ड मेडल तो दीपिका कुमारी ने वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि आर्चरी वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन गौटमाला में हो रहा है। दीपिका ने वर्ल्ड कप में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता है, जबकि अतानु ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता है। अतानु ने स्पेन के डेनियल कास्त्रो को मात देकर खिताब अपने नाम किया है। भारतीय तीरंदाज ने सेट में 28, 29 अंक हासिल किए और तीसरे सेट में 30 अंक हासिल करके जीत दर्ज की।

जीत के बाद अतानु ने कहा कि गोल्ड जीतकर काफी अच्छा लग रहा है, मैंने कई सालों तक बहुत कड़ी मेहनत की है और अब इसके परिणाम सामने आ रहे हैं। यह जबरदस्त है और मेरे लिए काफी अहम है। इस साल ओलंपिक होने वाले हैं और मैं सही दिशा में काम कर रहा हूं। बता दें कि आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद दोनों ही भारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारतीय महिला टीम ने मेक्सिको को 5-4 से फाइनल मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय तिकड़ी ने मैक्सिको के खिलाफ जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए सात साल में पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। एक अन्य मैच में अतानु और अंकिता भकट ने अमेरिका के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6-2 से ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Story first published: Monday, April 26, 2021, 12:28 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+