बांग्लादेशी क्रिकेटर शब्बीर अहमद ने पहले महिला को पीटा था, अब शोर मचाने पर कर दी फैन की धुनाई
ढाका। क्रिकेटर्स का गुस्सा अक्सर मैदान पर अंपयार से झगड़ने या दूसरी टीम के खिलाड़ियों को आंख दिखाने तक ही सीमित था लेकिन बांग्लादेश के एक अहम खिलाड़ी ने इस फैंस तक पहुंचा दिया है। जी हां, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शब्बीर रहमान ने एक मैच के दौरान मैदान पर मौजूद फैन को ही पीट डाला। नेशनल क्रिकेट लीग में राजशाही डिविजन के लिए खेल रहे शब्बीर ने एक फैन को बुलाकर पीट दिया।
फैन पर आरोप है कि उसने मैच के दौरान एक शब्बीर रहमान को गाली दी थी जब वे शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद शब्बीर रहमान ने अंपायर गाजी सोहेल और तनवीर अहमद से मैदान से बाहर जाने की इजाजत मांगी और उसके बाद उस फैन को अपने पास बुलाकर पीट दिया।
खबरें ऐसी भी हैं कि मुकाबले के दूसरे दिन इनिंग ब्रेक के वक्त उस फैन ने शब्बीर की ओर देखकर शोर मचाया था। हालांकि गाली को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि जब इस घटना को रिजर्व अंपायर ने देखा और तुरंत मैच रैफरी से इसकी शिकात की। मामला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अनुशासन समिति तक पहुंच गया है।
समिति के वाइस चेयरमैन शेख सोहेल ने क्रिकबज को बताया कि 'बोर्ड इस मामले से अवगत है और अगर इस मामले में शब्बीर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' बता दें कि शब्बीर रहमान ने इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक महिला से मारपीट की थी। तब उन पर 13 लाख बांग्लादेशी टका का जुर्माना लगा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
