Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL 7: ओडिशा को हराकर टॉप पर पहुंची मोहन बागान, कृष्णा राय ने आखिरी पलों में दिलाई जीत

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग इंडियन सुपर लीग का 7वां सीजन जारी है जिसका 22वां मैच गुरुवार को खेला गया। इस मैच में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान का सामना ओडिशा एफसी के साथ हुआ जिसमें मोहन बागान की टीम के लिये फिजियन हीरो राय कृष्णा ने इंजरी टाइम के आखिरी सेकेंडस में गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ ही एटीके की टीम ने इंडियन सुपर लीग में जीत की हैट्रिक लगाते हुए प्वाइंटस टेबल में टॉप पर पहला स्थान हासिल कर लिया।

उल्लेखनीय है कि यह मैच लगभग ड्रॉ की राह पर था और ऐसा लग रहा था कि मैच का कोई रिजल्ट नही निकलेगा और दोनों टीमें बराबर अंकों के साथ मैच खत्म करेंगी लेकिन इंजरी टाइम के आखिरी सेकेंड्स में मोहन बागान के लिये राय कृष्णा ने गोल कर दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई।

और पढ़ें: AUS vs IND: 'स्विच हिट विवाद' पर मैक्सवेल ने चैपल को दिया पलटवार, जानें क्या बोले

वहीं ओडिशा की टीम के लिये यह इस सीजन 3 मैचों में दूसरी हार है और वो एक अंक के साथ 10वें स्थान पर काबिज हैं। दोनों टीमों ने मैच के दौरान दोनों हाफ में एक भी गोल नहीं दागे और मैच इंजरी टाइम में चला गया। मैच का पहले हाफ में मोहन बागान की टीम ने बेहतर खेल दिखाया और 24वें मिनट में गोल करने का शानदार मौका बनाया, हालांकि कृष्णा राय गेंद पर कंट्रोल रख पाने में नाकाम रहे और गोल से चूक गये।

इसके बाद ओडिशा की टीम ने गेंद पर अपनी पकड़ बनाई और 35वें मिनट में गोल का शानदार मौका बनाया। कार्नर किक पर खड़े जैकब के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन जल्दबाजी में वह गेंद को बाहर मार बैठे।

और पढ़ें: 1st T20, AUS vs IND: गौतम गंभीर ने बताया भारतीय टीम के लिये कौन बनेगा गेमचेंजर

वहीं दूसरे हाफ में ओडिशा की टीम ने 54वें मिनट में शानदार मौका बनाया लेकिन तालमेल की कमी के चलते यह बेकार हो गया और सीधा गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य के हाथों में चला गया। वहीं 64वें मिनट में मोहन बगान की टीम ने काउंटर अटैक करना शुरु किया और 66वें, 81वें और 88वें मिनट में गोल दागने का प्रयास किया हालांकि वह सफल न हो सके।

90 मिनट खत्म होने के बाद मैच 4 मिटन के इंजरी टाइम में चला गया जहां पर ऐसा लग रहा था कि मोहन बागान की टीम अपना पहला ड्रॉ खेलेगी लेकिन फिजी के इस स्टार खिलाड़ी राय कृष्णा ने आखिरी मिनट के लास्ट सेकेंडस में गोल कर के अपनी टीम को जीत दिला दी और प्वाइंटस टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गये।

Story first published: Friday, December 4, 2020, 0:31 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+