IPL 2020 : जोफ्रा बने 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर', अभी तक ये खिलाड़ी जीत चुके हैं पुरस्कार
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार (10 नवंबर) को आईपीएल 2020 ट्रॉफी उठाकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ आईपीएल का 13 वां सीजन खत्म हो गया। मुंबई पांचवीं बार चैंपियन बनी हैं, जबकि दिल्ली ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने माैका गंवा दिया। मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को दिया गया।
आर्चर राजस्थान राॅयल्स के लिए अमूल्य साबित हुए। उनसे जो उम्मीद थी वो उसपर खरे उतरे । आर्चर ने 14 मैचों में 20 विकेट लिए, जबकि 5 कैच भी लपके। इसके अलावा 175 खाली गेंदे निकालीं। साथ ही बल्लेबाजी के दाैरान 10 छक्के भी लगा। आर्चर का का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 3 विकेट रहा । उन्होंने 55.4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 6.55 की इकोनोमी रेट से 365 रन दिए ।
यह पुरस्कार अब तक हर सीजन में दिया जाता रहा है । यह पुरस्कार IPS समिति द्वारा प्रतियोगिता के अंत में दिया जाता है । यह पुरस्कार उसी खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने पूरे सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन किया हो । वह अपने प्रदर्शन के कारण टीम के लिए मैच विनर भी रहे हैं । इस लेख में, हम उन खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में इस पुरस्कार को प्राप्त किया है ।
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी-
2008 - शेन वॉटसन
2009 - एडम गिलक्रिस्ट
2010 - सचिन तेंदुलकर
2011 - क्रिस गेल
2012- सुनील नारायण
2013 - शेन वॉटसन
2014 - ग्लेन मैक्सवेल
2015 - आंद्रे रसेल
2016 - विराट कोहली
2017 - बेन स्टोक्स
2018 - सुनील नारायण
2019 - आंद्रे रसेल
2020 - जोफ्रा आर्चर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
