Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बिग बैश लीग का शुरुआती शेड्यूल जारी, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने गुरुवार को अपने प्रीमियर टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी 2020-21 सत्र के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। नए शेड्यूल में, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने 54 लीग मैचों का शेड्यूल सेट किया लेकिन मैच किस स्टेडियम में होंगे, इसकी जानकारी शुरूआती 21 मैचों को लेकर दी गई है। बाकी मैच कहां होंगे, इनका तय होना बाकी है, लेकिन किन-किन टीमों के बीत कितनी तारीख को होंगे यह तय कर दिया गया है।

टूर्नामेंट की शुरूआत 10 दिसंबर को होगी, जबकि फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा। सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरीकेन्स के बीच होबार्ट (तस्मानिया) के ब्लंडस्टोन एरिना में खेला जाएगा। अटकलें लगााई जा रही हैं कि फाइनल मुकाबला मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में करवाया जा सकता है। इस बार 26 जनवरी 2021 तक लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 29 जनवरी से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे।

बिग बैश लीग के सीए के प्रमुख एलिस्टेयर डॉबसन ने एक बयान में कहा, "हम नए साल में अपने साझेदारों और सरकारी निकायों के साथ खेले जाने वाले 35 नियमित सीज़न मैचों और फाइनल श्रृंखलाओं के लिए परिदृश्यों के माध्यम से काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "आने वाले हफ्तों में इन जगहों पर एक घोषणा की जाएगी। यह, संदेह के बिना, लीग द्वारा किए गए सबसे जटिल फिक्सिंग कार्य है। ऑस्ट्रेलिया के आसपास के कई लोगों के लिए यह एक कठिन वर्ष रहा है। अगर सीमा संबंधी स्थितियां हमें मंजूरी दें तो हम BBL को हर राज्य में ले जाना चाहते हैं।"

Story first published: Thursday, November 5, 2020, 18:23 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+