कंगारूओं को हराएगा भारत, वाॅर्नर और स्मिथ से कोई फर्क नहीं पड़ेगा : गाैतम गंभीर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दाैरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलते हुए नजर आई। हालांकि कोरोना वायरस के कारण यह सीरीज हो पाएगी या नहीं, इसपर अंतिम मुहर अभी नहीं लगी। लेकिन इस सीरीज से पहले ही दोनों देशों के दिग्गज क्रिकेटरों की ओर से बयान आने शुरू हो चुके हैं। वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने भी इस सीरीज को लेकर बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भारतीय टीम कंगारूओं को हराने में सफल हो जाएगी।

वॉर्नर और स्मिथ से फर्क नहीं पड़ता
गांगुली ने कहा कि कंगारुओं के खिलाफ जीतने में हम फिर सफल होंगे और डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी से विराट सेना को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गंभीर ने आगे कहा, ''भारत के पास वो तेज गेंदबाज हैं किसी भी परिस्थिति में किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं। मुझे यकीन है कि पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हमने जो कामयाबी हासिल कि उसको देखते हुए तो जब हम दौरे पर जाएंगे तो मेजबान को कड़ी चुनौती पेश करेंगे।''

टी20 विश्व कप पर कहा ये
यही नहीं, गंभीर ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप पर भी बयान दिया है जिस पर आईसीसी द्वारा अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, ''गंभीर ने कहा, ''देखिए इस तरह के फैसले लेना कतई आसान नहीं है। यह काफी सोच समझकर लेने वाला फैसला है। मुझे पूरी उम्मीद है आईसीसी इस पर जल्द कोई फैसला लेगी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर बैन लगा हुआ है। लेकिन अब विंडीज-इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज शुरू करते हुए क्रिकेट पटरी पर लाैटा दिया है।

भारत दे चुका है मात
बता दें कि भारतीय टीम ने 2018-19 में आस्ट्रेलियाई दाैरे पर गई थी जबां उन्होंने सीरीज अपने नाम की थी। कोहली तब ऐसे पहले कप्तान बने जिसकी कप्तानी में भारत ने पहली बार कंगारूओं को उनकी धरती पर हराया था। इस सीरीज में बल्लेबाजी में चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, विराट कोहली और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर नहीं खेले थे क्योंकि बॉल-टैम्परिंग के चलते उन पर एक साल का बैन लगा था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और दोनों खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
