Special Olympics: सरस्वती ने जीता स्केटिंग में गोल्ड, स्पेशल ओलंपिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन
Special Olympics World Games: स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में भारत को रोलर स्केटिंग में गोल्ड मेडल मिला है। बर्लिन में चल रहे इन खेलों में भारत के लिए सरस्वती ने गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने 500 मीटर रोलर स्केटिंग इवेंट में धमाका करते हुए सबसे तेज स्केटिंग की और भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया। एंजेलिना मेरी ने 100 मीटर रेस में सिल्वर जीता।
सरस्वती के अलावा भारत के लिए गोल्फ में कुछ पुरुष खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। रणवीर सैनी और राहुल अग्रवाल ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्फ में गोल्ड मेडल जीत लिया। इन दोनों ने मिलकर चार राउंड खेले और हर बार जीत दर्ज की। उन्होंने 18 शॉट के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की। लेवल वन गोल्ड में अंकुश साहा टॉप पर रहे।
इस तरह के प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को भारतीय मेडल टैली ने भी छलांग लगाई। भारत ने 33 गोल्ड, 37 सिल्वर और 25 ब्रोंज के साथ कुल 96 मेडल प्राप्त किये। शुक्रवार को भारत के लिए जुडो भी सुखद परिणाम लाने में सफल रहा। सुहैल परवीन ने सिल्वर मेडल जीतकर दिन का खाता खोल दिया।
टेबल टेनिस की टीम भी पीछे नहीं रही और तीन गोल्ड मेडल हासिल किये। स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेंद का आगाज 17 जून को हुआ था। जर्मनी में पहली बार ये गेम्स आयोजित किये जा रहे हैं। करीबन 7000 एथलीट इसमें भाग ले रहे हैं। खेलों की समाप्ति 25 जून को होनी है। इन खेलोंको होस्ट करने के लिए बिडिंग प्रोसेस 2017 में हुई थी और जर्मनी ने ही दिलचस्पी दिखाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
