CSK vs SRH: चेन्नई-हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर दांव लगा Dream 11 में जीत सकते है बड़ा इनाम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 14वां मैच आज दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा, जहां पर एक हफ्ते बाद मैदान पर वापस लौट रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। केन विलियमसन की टीम में वापसी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली के खिलाफ अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार 2 मैचों में हार के बाद वापस मैदान लौट रही है। हालांकि इस मैच में सीएसके के लिये खुशखबरी है कि उसके बल्लेबाज अंबति रायडु और हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।
इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी के बाद प्वाइंटस टेबल में लगातार पीछे चल रही चेन्नई की टीम मजबूती के साथ मैदान पर वापसी कर सकती है। ऐसे में बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
और पढ़ें: MI vs KXIP: अबुधाबी में दिखा रोहित शर्मा के 2 साल पहले विकेट का एक्शन रिप्ले, वायरल हो रहा वीडियो
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
सीएसके का संभावित प्लेइंग XI: अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, सैम करन, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड।
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित XI: डेविड वॉर्नर, जोनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमरा, टी नटराजन, खलील अहमद।
और पढ़ें: MI vs KXIP: रोहित की कप्तानी पारी से मुंबई ने पंजाब को रौंदा, 48 रनों से हराया
अगर इनाम जीतना है तो आप अपनी ड्रीम 11 की टीम कुछ इस तरह रख सकते हैं।
विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो (9.5)
बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर (9.5), केन विलियमसन (9.0), शेन वाटसन (9.5), अंबति रायडू (9.0), फाफ डुप्लेसिस (9.0)
ऑलराउंडर- सैम करन (8.5), ड्वेन ब्रावो (9.0)
गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार (9.0), टी नटराजन (8.0), दीपक चाहर (8.5)
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच अब तक 12 बार भिड़ंत हो चुकी है और इस दौरान सीएसके की टीम का पलड़ा काफी भारी नजर आता है। जिसने हैदराबाद के खिलाफ 9 बार जीत हासिल की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
