पोंटिंग के आक्रामक अर्द्धशतक से आस्ट्रेलिया का मजबूत स्कोर
मुंबई. 20 अक्टूबर.वार्ता. कप्तान रिकी पोंटिंग के आक्रामक 76 रन की पारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने आज यहां भारत के समक्षंटी..20 क्रिकेट मैच में 167 रन का लक्ष्य रखा
आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 आेवर में पांच विकेट खोकर 166 रन बनाये 1 इसमें सबसे बडा योगदान पोंटिंग का रहा जिन्होंने 53 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से शानदार 76 रन बनाकर पारी को मजबूती दी
भारत की तरफ से इरफान पठान ने 34 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट टके 1 लेकिन आस्ट्रेलिया को बडा स्कोर बनाने से रोकने में सबसे बडा योगदान दोनों स्पिन गेंदबाजों हरभजन सिंह और मुरली कार्तिक का रहा जिन्होंने कुल 44 रन ही दिये 1 हरभजन ने तो चार आेवर में महज 17 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया
आस्ट्रेलियाई पारी की शुरूआत तेज रही और एडम गिलक्रिस्ट ने पहले ही आेवर में तीन चौके जमा दिये 1लेकिन आर पी सिंह ने इस आेवर की पांचवी गेंद पर गिलक्रिस्ट को बोल्ड कर दिया 1 इसके बाद पोंटिंग और मैथ्यू हेडन ने मोर्चा संभाला
इन दोनों में पोंटिंग अधिक मुखर थे 1 उनके प्रयासों की ही बदौलत आस्ट्रेलिया सात आेवर में 60 के स्कोर तक पहुंच गया लेकिन इसी स्कोर पर हेडन हरभजन की गेंद पर बोल्ड हो गये 1 इसके बाद भी पोंटिंग का बल्ला रन बरसाता रहा और वनडे श्रंृखला के हीरो रहे एंड्रयू साइमंड्स ने भी 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया
लेकिन साइमंड्स पोंटिंग के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रनआउट हो गये 1 उसके बाद हरभजन और कार्तिक ने दो..तीन आेवर अच्छे निकाले 1 इसी दौरान ब्रैड हाज पठान की गेंद पर बोल्ड हो गये 1 जल्दी..जल्दी दो विकेट गिरने से आस्ट्रेलियाई पारी की रनगति धीमी पडने लगी लेकिन एस श्रीसंत के अंतिम आेवर में पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने 22 रन ठोकते हुये सारी कसर निकाल दी
आखिरकार 19वें आेवर की अंतिम गेंद पर पोंटिंग बोल्ड हो गये 1 पोंटिंग का यह कीमती विकेट पठान को हासिल हुआ 1 पारी का अंतिम आेवर आर पी सिंह ने फेंका जिसमें केवल आठ रन ही बने
कलार्क 15 गेंदों पर 25 रन बना कर नाबाद रहे
प्रेम . प्रकाश प्रेम .2133वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications