Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने सिक्स पैक एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2023 के बाद से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं खेला है। माना जा रहा था कि अर्जुन को इमर्जिंग एशिया कप के लिए टीम में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, फिलहाल वो देवधर ट्रॉफी की साउथ जोन टीम में शामिल हैं। इस बीच अर्जुन अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की है।
अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक शर्टलेस मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह अपने सिक्स-पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट खेमे में बेहतरीन फिटनेस को बनाए रखने का चलन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे कई अन्य खिलाड़ियों ने शुरू किया है और अब अर्जुन भी पूर्व कप्तान के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
इससे पहले जून में अर्जुन को बीसीसीआई द्वारा बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में 20-दिवसीय शिविर के लिए बुलाया गया था। अर्जुन, जो गोवा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं और पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था, यहां से उन्हें अगस्त में शुरू होने वाले शिविर के लिए बुलाया गया था।
अर्जुन तेंदुलकर ने चार आईपीएल मैच खेले हैं, लेकिन जब उनके चयन के पीछे का कारण पूछा गया तो बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि, 'अर्जुन के पास पहले से ही रणजी ट्रॉफी में शतक है। एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज जो शुरुआती और मध्य 130 किमी प्रति घंटे के बीच गेंदबाजी करता है।'
बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि, 'यह सिर्फ संख्या के बारे में नहीं है बल्कि क्षमता के बारे में भी है। वह 23 साल का है और उसके पास अभी बहुत मौके हैं। ऐसा यह (वरिष्ठ चयन) समिति सोचती है। अन्यथा, उन्होंने उसे नहीं चुना होता।देवधर ट्रॉफी की बात करें तो जूनियर तेंदुलकर को साउथ जोन में शामिल किया गया है, जिसका नेतृत्व बल्लेबाज मयंक अग्रवाल कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

