Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs CSK: 'धोनी के कंधे पर न चढ़ें पंत', सुनील गावस्कर ने कप्तानी को लेकर दी सलाह

DC vs CSK Sunil Gavaskar on Rishabh Pant captaincy: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा गया, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स के लिये ऋषभ पंत पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आये। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कमान सौंपने का काम किया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच काफी चर्चा हो रही है जिसमें गुरु बनाम चेला की भिड़ंत देखने को फैन्स बेकरार हैं।

जहां मैच से पहले ऋषभ पंत ने अपने पहले मैच में धोनी के खिलाफ कप्तानी को लेकर काफी अच्छी बातें कहां तो वहीं पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दिल्ली कैपिटल्स के युवा कप्तान को कुछ अलग ही करने की सलाह दी है। इतना ही नहीं सुनील गावस्कर ने इस युवा बल्लेबाज को चेतावनी देते हुए कहा कि धोनी की मौजूदगी में खुद को अत्यधिक खुश होने से बचाना होगा और अगर धोनी उनके कंधे पर हाथ रखना चाहें तो मना कर देना चाहिये।

और पढ़ें: DC vs CSK: पृथ्वी-धवन की पारी से धराशायी हुई चेन्नई, अर्धशतक जड़ की दमदार वापसी

उन्होंने कहा,'यह एक बेहद मजेदार खेल होने वाला है लेकिन मैं ऋषभ पंंत को बस एक ही चीज कहना चाहूंगा कि जब वो धोनी के खिलाफ टॉस करने जायें तो सोशल डिस्टेंसिंग न होने के बावजूद उनसे दूरी बनाकर रखें। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि वो धोनी के कंधों पर अपना हाथ रखने की कोशिश न करें। यह कई बार यह कहने का तरीका होता है कि सुनो तुम छोटे हो और मैं तुमसे बड़ा हूं। तो यह उनके लिये परेशानी का सबब हो सकता है, कोशिश करें कि वह इससे बचें।'

गावस्कर ने धोनी के प्रति ऋषभ पंत के मन में इज्जत की तारीफ की और कहा कि यह मैदान के बाहर होना चाहिये, क्योंकि चेन्नई के मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत टीम है। गावस्कर ने पंत को चेतावनी देते हुए कहा कि वह धोनी का उत्तराधिकारी बनने के बजाय अपनी टीम का नेतृत्व करने पर ध्यान दें।

और पढ़ें: DC vs CSK: दिल्ली के खिलाफ चमके मोइन-रैना, आवेश-वोक्स ने सीएसके को रोका

उन्होंने कहा,' बड़ा मैच होने के चलते पंत को धोनी से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिये। उन्हें किसी भी चीज से बहुत ज्यादा खुश नहीं होना चाहिये। मेरे मानना है कि वह धोनी के प्रति सम्मान के चलते ऐसा कर सकते हैं लेकिन उन्हें इसे मैदान से बाहर ही रखना चाहिये।'

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 23:03 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+