IPL रद्द होने के 15 दिन बाद घर लौटे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, फिर रहना होगा क्वारंटीन
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन को भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद बीसीसीआई के लिये विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर सुरक्षित भेजना बड़ी चुनौती बन गया, खासतौर से आईपीएल में हिस्सा ले रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स, कॉमेंटेटर्स और मैच ऑफिशियल्स, जिनके लिये ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से लागू ट्रैवल बैन के चलते घर लौटना मुश्किल हो गया था।
ऐसे में बीसीसीआई के लिये सबसे पहले इन खिलाड़ियों को सुरक्षित भारत से बाहर निकालना जरूरी था। बीसीसीआई ने इसी उद्देश्य के तहत सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को चार्टड प्लेन के जरिये मालदीव भेज दिया जहां पर ट्रैवल बैन का समय बिताने के बाद सभी खिलाड़ी एवं अन्य सदस्य सोमवार को सिडनी पहुंच गये हैं।
उल्लेखनीय है कोरोना वायरस के चलते भारत में बिगड़ती हालत को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने वाली सभी उड़ानों पर बैन लगा दिया था। सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मैच अधिकारी और कॉमेंटेटर्स समेत इस उड़ान में 38 सदस्य मौजूद थे जो आईपीएल के स्थगित होने के 15 दिन बाद अपने देश पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि इन सभी ऑस्ट्रेलियाई सदस्यों ने मालदीव में 10 दिन बिताने का काम किया, हालांकि अपने देश पहुंचने के बाद इन सभी सदस्यों को 2 हफ्ते के अनिवार्य आइसोलेशन में रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल ब्रॉडकास्टर एबीसी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस और डेविड वॉर्नर समेत कई सदस्य एयर सेशेल्स की फ्लाइट के जरिये सिडनी पहुंचे।
और पढ़ें: अगर भारतीय खिलाड़ियों के पास नहीं हुई यह चीज तो कट जायेगा WTC फाइनल से पत्ता
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी भी शुक्रवार को कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आये जिसके बाद रविवार को उन्होंने दोहा के रास्ते उड़ान भरी और सिडनी पहुंच गये हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2021 के दौरान केकेआर, सीएसके, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों में कोरोना संक्रमण के केस पाये जाने के बाद बीसीसीआई को इसे बीच में ही रोकना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
