धनश्री साल 2020 को इस स्टाइल में कह रही हैं अलविदा, देखें वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने डांस से कई प्रशंसकों को अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में धनश्री ने खुद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
धनश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में धनश्री साल 2020 को अलविदा कहते हुए नजर आ रही हैं। इसके लिए, उन्होंने बहुत ही विशेष गीत 'नई धूप' चुना है। वीडियो को कैप्शन देते हुए उसने लिखा, "चलो इस साल को एक हल्के नोट के साथ अलविदा कहें। इस नए गाने को 'नई ढूप' से क्या खुशी और उत्साह मिला है। " चहल ने धनश्री के इस वीडियो के लिए टिप्पणियों में एक दिल का इमोजी भेजा है।
बता दें कि डांसिंग के अलावा, धनश्री कोरियोग्राफर भी हैं । अगस्त 2020 में, धनश्री और चहल ने सगाई की थी । उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सभी को इसकी जानकारी दी थी। जल्द ही दोनों की शादी होगी। लेकिन, उन्होंने अभी तक शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है । धनश्री मुंबई की रहने वाली हैं । मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल धनश्री का खूबसूरत अंदाज देख बोल्ड हुए हैं । चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उनके 2.5 मिलियन फोलोअर्स हो चुके हैं ।
Story first published: Tuesday, December 15, 2020, 19:03 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2020
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
