For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : 'अरपिंदर ने रचा इतिहास' लगाई ऐसी छलांग, दोहरे अंक में पहुंची गोल्ड की संख्या

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत का अब तक का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। वहीं खेल के 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों में टेबल टेनिस की मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता तो वहीं दुती चंद ने एक बार फिर धमाल करते हुए 200 मीटर में भी भारत को सिल्वर मेडल जिताया वहीं इससे पहले भी उन्होंने 100 मीटर की रेस में सिल्वर जीता था। हालांकि शाम ढलते ही इस दिन को यादगार बनाते हुए भारत की ओर से मेंस ट्रिपल जंप की प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने इसे सुनहरा बना दिया और इतिहास रचते हुए भारत को गोल्ड मेडल जिता दिया। अरपिंदर ने 16.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ जंप लगाकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, इसी इवैंट में भारत के राकेश बाबू भी हिस्सा ले रहे थे। लेकिन वह महज 16.40 मीटर जंप लगाकर छठे स्थान पर रहे।


अमृतसर के रहने वाले अरपिंदर ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वह आठ साल की उम्र से स्पोर्ट्स की ओर मुड़ गए थे। पहले पहल वह 100 मीटर रेस में हिस्सा लेते थे। लेकिन उनके कोच ने उन्हें ट्रिपल जंप में हिस्सा लेने की सलाह दी थी और आज उन्होंने इतिहास रच दिया। वहीं बता दें कि इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या अब 53 हो गई है वहीं गोल्ड मेडल की संख्या अब दोहरे अंक में पहुंच गई है। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि छह में से अरपिन्‍दर सिर्फ तीन कोशिश में ही सही जम्‍प कर पाए थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने विदेशी धरती पर कमाल कर दिया।

Story first published: Wednesday, August 29, 2018, 19:11 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+