
जैसे ही कोर्ट में लगे बोर्ड पर निशाना लगाया तभी फजीला सामने आ गई
हालांकि घायल तीरंदाज 14 वर्षीय फजीला खातून की मां आयशा खातून ने कहा कि यह एक दुर्घटना थी। हम कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरभूम जिले के बोलपुर स्पोर्ट्स सेंटर में सोमवार सुबह तीरंदाजी का अभ्यास सत्र चल रहा था। तीन तीरंदाज अभ्यास में जुटे हुए थे। जियाउल शेख नामक खिलाड़ी ने जैसे ही कोर्ट में लगे बोर्ड पर निशाना लगाया तभी फजीला सामने आ गई। तीर उनकी गर्दन के दाहिने ओर आर-पार होकर फंस गया।

सौभाग्य से वह उनकी सांस की नली से होकर नहीं गुजरा
जिसके बाद गंभीर अवस्था में महिला खिलाड़ी को बोलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने घायल तीरंदाज को बोलपुर महकमा अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां तीर निकालने के बाद उन्हें घर भेज दिया। वह खतरे से बाहर हैं।
उन्होंने कहा, ''एक तीर उनकी गर्दन के पास से आर-पार हो गया लेकिन सौभाग्य से वह उनकी सांस की नली से होकर नहीं गुजरा और अब वह खतरे से बाहर है। रिपोर्ट के मुताबिक साथी तीरंदाज ज्वेल शेख का गलती से चला तीर फाजिला को लगा। साइ के क्षेत्रीय निदेशक एमएस गोइंडी ने इसे 'दुर्घटना करार दिया और कहा, तीरंदाज फाजिला खातून के गर्दन के पास से तीर आर-पार निकल गया और वह खतरे से बाहर हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 'एक तीर उनकी गर्दन के पास से आर-पार हो गया लेकिन सौभाग्य से वह उनकी सांस की नली से होकर नहीं गुजरा और अब वह खतरे से बाहर है।
यहां देखें वीडियो
उन्होंने ये भी कहा कि आगे ऐसा नहीं होगा। सभी कोच जवाबदेह हैं। मैं पूरी जांच करवाऊंगा कि क्या हमारी तरफ से कोई चूक हुई है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं घटे


Click it and Unblock the Notifications
