युवराज सिंह ने डिविलियर्स की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB को किया सावधान
चेन्नई : शुक्रवार (9 अप्रैल) को चेन्नई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2021 का पहला मैच काफी रोमांचक रहा। बैंगलोर ने 2 विकेट से मैच जीत लिया। बैंगलोर की जीत में विकेटकीपर-बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने उनकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। यह सीजन का पहला मैच था। आरसीबी को अभी भी 13 लीग मुकाबले खेलने हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने सवाल उठाते हुए टीम को सावधान किया है।
दरअसल, युवराज ने डिविलियर्स द्वारा नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के कदम पर नाराजगी जताई। युवराज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, "एबी डिविलियर्स को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने का निर्णय समझ से परे था।" सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद, आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को तीसरे या चौथे स्थान पर आना चाहिए।"
बता दें कि पहले आईपीएल मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने खुद ओपनिंग की। साथ में स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को ओपनिंग करवाते हुए सबको चाैंकाया। इस कारण मिस्टर 360 डीविलियर्स को मध्य क्रम में भेजा। मुंबई के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने 13 वें ओवर तक तीन विकेट पर 98 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए डिविलियर्स ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। डिविलियर्स ने आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 48 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके भी जड़े। हालांकि, वह 19 वें ओवर की चौथी गेंद पर दो रन के लिए रन आउट हो गए। मुंबई के विकेटकीपर इशान किशन और कृणाल पांड्या ने मिलकर उसे रन आउट किया। हालांकि, हर्षल पटेल ने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर टीम को जीत दिलाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

