IPL में अपनी विफलता की तस्वीर को निकोलस पूरन ने किया साझा, बोले- इसे नहीं भूलूंगा
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन को कोरोना संक्रमण के चलते बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया है। खिलाड़ी वपस अपने घर को लौट रहे हैं। कई खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा में रहे तो कुछ टूर्नामेंट में खा नहीं कर सके। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन भी उनमे से एक हैं जिन्होंने इस सीजन में फैंस को काफी निराश किया। निकोलस पूरन के बल्ले से इस सीजन में रन नहीं निकले जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन इस आलोचना को निकोलस पूरन ने खुद के लिए प्रेरणा के तौर पर लिया है।

6 मैच में सिर्फ 28 रन
निकोलस पूरन ने छह मैचों में सिर्फ 28 रन बनाए और चार बार खाता खोले बिना ही आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉय चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पूरन शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 9 रन और केकेआर के खिलाफ 19 रन बनाए थे। इन आंकड़ों की वजह से निकोलस पूरन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब इन्हीं आंकड़ों को निकोलस पूरन ने खुद के लिए प्रेरणा के तौर पर लिया है ताकि एक बार जब फिर से आईपीएल शुरू हो तो वो इन आंकड़ों को बदल सके।

खुद प्रेरणा लूंगा
निकोलस पूरन ने ट्वीट करके अपने शर्मनाक आंकड़ों को साझा किया है और कहा कि मैं इस तस्वीर का इस्तेमाल खुद को प्रेरित करने के लिए करूंगा ताकि पहले की तुलना में मैं और बेहतर तरह से वापसी करूं। आप सभी लोग सुरक्षित रहिए। कोरोना काल में आईपीएल को सस्पेंड किए जाने के फैसले को भी निकोलस पूरन ने सही ठहराया है। उन्होने कहा कि टूर्नामेंट को सस्पेंड किए जाने की वजह दिल को तोड़ने वाली है, लेकिन यह जरूरी था। आईपीएल जल्द आपसे मुलाकात होगी।

सिर्फ 3 मैच जीता पंजाब
बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 3 मैच में जीत दर्ज की जबकि पांच मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। 6 अंकों के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर है। टीम के कप्तान केएल राहुल पेट में अपेंडिक्स की समस्या की वजह से टीम से बाहर हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका ऑपरेशन हुआ था। लेकिन आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद उम्मीद है कि जब आईपीएल की दोबारा वापसी होगी तो कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में टीम वापसी करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
